उज्जैन में डेस्टिनेशन वेडिंग से व्यापार को पंख,करोड़ों के रोजगार से लोगों के खिले चेहरा

उज्जैन में डेस्टिनेशन वेडिंग से व्यापार को पंख,करोड़ों के रोजगार से लोगों के खिले चेहरा


Last Updated:

मध्य प्रदेश का उज्जैन अब सिर्फ धार्मिक नगरी ही नहीं, बल्कि डेस्टिनेशन वेडिंग का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. महाकालेश्वर मंदिर की आस्था और पवित्र वातावरण के बीच शादी करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. यहां की आध्यात्मिकता, बेहतर सुविधाएं और खास आयोजन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. आइए जानते है यहां लोग शादी करना क्यों पसंद कर रहे है.

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन मे रोजाना लाखो की संख्या मे श्रद्धांलु के साथ सेकड़ो पर्यटक उज्जैन पहुंचते है. आमतौर पर अभी भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. हर कपल चाहता है कि उसकी शादी सिर्फ एक रस्म न होकर यादगार अनुभव बने. इसी चाहत के चलते लोग अब पारंपरिक तरीकों से हटकर खूबसूरत और खास लोकेशन्स का चुनाव कर रहे हैं. चाहे वह देश के भीतर हों या विदेश में, शादी के इस अनमोल पल को जिंदगी भर के लिए खास बनाने के लिए लोग सजावट, आयोजन और अनुभव पर खुलकर खर्च भी कर रहे हैं.

इसी बदलते ट्रेंड के बीच मध्य प्रदेश का धार्मिक शहर उज्जैन भी अब डेस्टिनेशन वेडिंग के नक्शे पर उभरकर सामने आ रहा है. महाकाल की नगरी में शादी करने का आध्यात्मिक आकर्षण कपल्स को खासा लुभा रहा है. यहां का पवित्र वातावरण, ऐतिहासिक धरोहर और धार्मिक आस्था शादी को एक अलग ही गरिमा प्रदान करते हैं. यही वजह है कि अब बड़ी संख्या में लोग उज्जैन को अपनी शादी के लिए चुन रहे हैं.

करोड़ो लोगो के दिल मे बसा है उज्जैन 
महाकाल की नगरी उज्जैन एक ऐसा शहर है जहाँ हर किसी के आने का सपना होता है. इसलिए भी रोजाना लाखो श्रद्धांलु यहां पहुंचते है. इसी वजह से श्रद्धांलु की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाकाल लोक का निर्माण किया गया था. महाकाल लोक के निर्माण और महाकालेश्वर मंदिर की बढ़ती लोकप्रियता के बाद शहर तेजी से डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में उभर रहा है. पिछले कुछ सालों में यह देखा गया है कि देशभर से आने वाले श्रद्धालु न केवल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं, बल्कि यहां के आध्यात्मिक और शांत वातावरण से प्रभावित होकर अपने परिवार के शुभ कार्य खासतौर पर शादियां भी यहीं संपन्न कर रहे हैं. कई परिवार अपने बच्चों की शादी और रिसेप्शन कार्यक्रम धार्मिक थीम पर उज्जैन में आयोजित कर रहे हैं.

विदेशो की जगह उज्जैन बन रहा है डेस्टिनेशन वेडिंग का हब 
योगी रामनाथ महाराज ने कहा कि यह शहर अब सिर्फ श्रद्धा का केंद्र नहीं रहा, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण संस्कारों के लिए भी एक प्रमुख स्थल बनता जा रहा है. दूर-दराज से लोग यहां अपने खास अवसरों को धार्मिक वातावरण में संपन्न करने पहुंच रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पुणे के उद्योगपति बाला साहब लांडगे पहले अपनी बेटी का विवाह दुबई में करने की योजना बना रहे थे, लेकिन परिवार की इच्छा पर यह शुभ आयोजन उज्जैन में ही संपन्न हुआ. विवाह बगलामुखी धाम में पूरे विधि-विधान के साथ हुआ, जबकि अन्य कार्यक्रम शहर के प्रतिष्ठित होटल में आयोजित किए गए.

होटेलों का बड़ा व्यवसाय 
शहर के एक होटल मैनेजर मुर्तुजा ने बताया, उज्जैन में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह है बाबा महाकाल के दर्शन, जो शादी में आने वाले मेहमानों की उपस्थिति को लगभग शत-प्रतिशत कर देते हैं. लोग शादी के साथ धार्मिक आस्था का लाभ भी लेना चाहते हैं. साथ ही, उज्जैन की सेंट्रल लोकेशन इसे हर राज्य और शहर से आसानी से जोड़ती है. बेहतर कनेक्टिविटी और अनुकूल भौगोलिक स्थिति इस शहर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में खास बनाती है.

रोजगार की बढ़ रहा उज्जैन 
उज्जैन के ई-रिक्शा चालक मोहित ने बताया ऐसे तो महाकाल के दर्शन करने रोजाना सेकड़ो लोग आते है. लेकिन अब हमारे पास कई लोग ऐसे भी आते है जो विदेश से आकर उज्जैन घूमना पसंद करते है. बाहर के श्रद्धांलु या पर्यटक ज़ब भी आते है तो जितना चार्ज होता है. उससे ज्यादा पैसा खुशी से देकर जाते है. साथ ही रेस्टोरेंट और अन्य जगह से भी उज्जैन का रोजगार बड़ा है. जिससे परिवार मे खुशियाँ बनी हुई. है.



Source link