लखनऊ की टीम को मिला ‘भगवान’ से मिलने का मौका, मुकाबले से पहले किया डिनर

लखनऊ की टीम को मिला ‘भगवान’ से मिलने का मौका, मुकाबले से पहले किया डिनर


होमखेलक्रिकेट

लखनऊ की टीम को मिला ‘भगवान’ से मिलने का मौका, मुकाबले से पहले किया डिनर

Last Updated:

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज शाम इंडियन प्रीमियर लीग में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ डिनर करने का मौका मिला. अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ की टीम का हिस्सा हैं और साथियों को घर पर खाने पर बुलाया था.

Zoom

सचिन तेंदुलकर ने किया लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ डिनर

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज शाम मुंबई इंडियंस की टीम घर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. प्वाइंट्स टेबल में आखिरी दो पायदान पर मौजूद इन दोनों ही टीमों के लिए वैसे तो कुछ खास इस सीजन में बचा नहीं है लेकिन मुकाबले के जोरदार होने की उम्मीद है. मुंबई के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले लखनऊ की टीम के खिलाड़ियों के लिए कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका दिन बना दिया. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सबको अपने साथ डिनर करने का मौका दिया.

यह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कई क्रिकेटरों के लिए खास पल था जब भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ IPL 2026 मैच से पहले टीम को डिनर पर बुलाया. सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर LSG के लिए खेलते हैं . टीम के कई सदस्य इस डिनर में मौजूद थे. एक वायरल फोटो में दिखा कि LSG के कप्तान ऋषभ पंत, स्टार पेसर मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और आवेश खान, और युवा बल्लेबाज अब्दुल समद और हिम्मत सिंह भी वहां थे.

View this post on Instagram





Source link