विनीसियस के दो गोल, रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना का इंतजार बढ़ाया

विनीसियस के दो गोल, रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना का इंतजार बढ़ाया


Last Updated:

Real Madrid vs Barcelona: विनीसियस जूनियर के दो गोल से रियाल मैड्रिड ने एस्पेनयोल को 2-0 हराया, बार्सिलोना की खिताबी जश्न में देरी, दोनों के बीच अब 11 अंक का अंतर, अगला सीधा मुकाबला निर्णायक होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

vinicius real madrid

मैड्रिड: विनीसियस जूनियर (55वें और 66वें मिनट) ने दूसरे हाफ में दो गोल किए, जिससे रियाल मैड्रिड ने एस्पेनयोल को 2-0 से हराकर बार्सिलोना का लगातार दूसरी बार स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा का खिताब जीतने का इंतजार बढ़ा दिया.

बार्सिलोना ने शनिवार को ओसासुना को 2-1 से हराकर रियाल मैड्रिड पर 14 अंकों की बढ़त बना ली थी. रियाल मैड्रिड अगर एस्पेनयोल से नहीं जीत पाता तो बार्सिलोना 29वां लीग खिताब अपने नाम कर देता.

बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड के बीच अब 11 अंक का अंतर रह गया है. अब जबकि इस प्रतियोगिता में चार दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं तब बार्सिलोना 34 मैच में 88 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है जबकि रियाल मैड्रिड के इतने ही मैच में 77 अंक हैं.

इन दोनों टीमों के बीच अब इस सप्ताह के आखिर में मैच खेला जाएगा, जिसमें जीत दर्ज करने पर बार्सिलोना चैंपियन बन जाएगा.

मैड्रिड के कोच अल्वारो अर्बेलोआ ने कहा, ‘हमारा मुकाबला एक मजबूत प्रतिद्वंदी से है और वे अच्छा खेल रहे हैं. यह मैच प्रशंसकों और हमारे लिए खास है. हम इस मैच के लिए अच्छी तैयारी करेंगे.’ एस्पेनयोल इस साल लगातार 17 मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाया है, जिसमें 10 हार शामिल हैं.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link