Tata Sierra किन लोगों के लिए है परफेक्ट चॉइस? खरीदने से पहले जानें

Tata Sierra किन लोगों के लिए है परफेक्ट चॉइस? खरीदने से पहले जानें


Tata Sierra को क्लासिक लुक और मॉडर्न तकनीक के साथ इंडियन मार्केट में वापसी कराई गई है. ये 4.3 मीटर लंबी कॉम्पैक्ट SUV ARGOS प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो मल्टी-पावरट्रेन और फ्यूचर AWD के लिए तैयार है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹11.49 लाख से शुरू होकर ₹21.29 लाख तक जाती है. मार्केट में ये Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Skoda Kushaq जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है.

अगर आप आने वाले दिनों में एक SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं चाहते हैं कि Tata Sierra आपकी अगली कार बने, तो हमारा ये आर्टिकल आपके लिए ही है. अपने इस आर्टिकल में हम यही बात करेंगे कि ये देसी SUV मौजूदा समय में किल लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है. आइए Tata Sierra की खामियों और खूबियों के बारे में जान लेते हैं.

परफेक्ट फिट कौन हैं?

Tata Sierra उन फैमिली के लिए परफेक्ट है जिन्हें आरामदायक, स्पेशियस और प्रीमियम SUV चाहिए. अगर आप 4-5 लोगों का परिवार हैं, शहर में रोजाना कम्यूटिंग करते हैं और कभी-कभी हाईवे या हल्की ऑफ-रोड ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो Sierra आपकी जरूरतें पूरी करेगी. पीछे की सीट पर तीन एडल्ट्स आराम से बैठ सकते हैं. सेगमेंट में सबसे अच्छा लेगरूम, शोल्डर स्पेस और थाई सपोर्ट मिलता है. 622 लीटर का बड़ा बूट फैमिली लॉन्ग टूर के लिए परफेक्ट है.

जो लोग सेफ्टी को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए ये बेहतरीन ऑप्शन है. 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग के साथ ये स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ESP और टॉप वेरिएंट्स में Level-2 ADAS फीचर्स से लैस है. प्रीमियम इंटीरियर, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन AC और ट्रिपल स्क्रीन सेटअप उन प्रोफेशनल्स और अपर-मिडिल क्लास फैमिली को आकर्षित करेगा जो वैल्यू फॉर मनी के साथ लग्जरी चाहते हैं.

इंजन और ड्राइविंग

इसमें तीन इंजन ऑप्शन्स उपलब्ध हैं. ग्राहक टाटा सिएरा को 1.5 लीटर NA पेट्रोल (किफायती), 1.5L टर्बो पेट्रोल (पावरफुल और रिफाइंड) और 1.5L टर्बो डीजल (टॉर्की, हाईवे के लिए बेस्ट) इंजन के साथ खरीद सकते हैं. ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सभी के साथ आता है. राइड क्वालिटी और हैंडलिंग का बैलेंस सेगमेंट में बेहतरीन माना जा रहा है. आरामदायक लेकिन स्पोर्टी फील के लिए ये परफेक्ट है. शहर में आसान मैन्यूवरिंग और हाईवे पर स्टेबिलिटी दोनों अच्छी है. खरीदने से पहले कुछ खामियां भी जान लीजिए-

  • कुछ रिव्यूज में डीजल इंजन की नॉइज और बॉडी रोल की शिकायत है.
  • बेस वेरिएंट में फीचर्स कम हैं, इसलिए Pure या Adventure वेरिएंट चुनें.
  • शुरुआती बैच में फिट-फिनिश या कुछ छोटी निगल्स हो सकते हैं.
  • कीमत थोड़ी एग्रेसिव, लेकिन फीचर्स और स्पेस को देखते हुए कॉम्पिटिटिव है.

कौन अवॉइड करे?

अगर आप सिर्फ बजट SUV (₹10-12 लाख) चाहते हैं और फीचर्स कम भी चलेगा, या स्पोर्टी परफॉर्मेंस और AWD की तलाश में हैं, तो Creta/Seltos या अन्य ऑप्शन्स देखना आपके लिए ज्यादा बेस्ट रहेगा. प्योर ऑफ-रोडर के लिए भी ये बेस्ट नहीं है. इसके अलावा, बड़ी फैमिली के लिए भी ये अच्छा विकल्प नहीं रहने वाली है.

फाइनल वर्डिक्ट: Tata Sierra उन लोगों के लिए परफेक्ट चॉइस है जो स्टाइल, स्पेस, सेफ्टी और प्रीमियम एक्सपीरियंस एक साथ चाहते हैं, बिना बहुत ज्यादा खर्च किए. फैमिली यूज, सेफ्टी-कॉन्शस बायर्स और जिन्हें आइकॉनिक लुक पसंद है, वे इसे जरूर कंसिडर करें. टेस्ट ड्राइव लें, वेरिएंट और इंजन अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें. कुल मिलाकर, Tata की तरफ से ये मज़बूत पैकेज है.



Source link