Last Updated:
MP Top News Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.
MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
कलेक्टर की रात्रि चौपाल
नीमच जिले के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल और जल चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. खास बात यह रही कि कलेक्टर अधिकारियों के साथ बस से गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 42 लिखित आवेदन प्रस्तुत किए गए. कलेक्टर ने तय समय सीमा में निराकरण का भरोसा दिलाया. रात्रि चौपाल के बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गांव में ही रात्रि विश्राम किया. उन्होंने अधिकारियों के साथ छात्रावास में रात बिताई और ग्रामीणों के साथ भोजन भी किया.
बुधवार सुबह कलेक्टर द्वारा जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा और ग्रामीणों से संवाद जारी रहेगा. कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रशासन गांव की चौखट तक पहुंचे और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर मिले.
डिवाइडर पर चढ़ी बारातियों से भरी बस
रायसेन में बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ गई. बारातियों की जान बाल-बाल बची. बताया जा रहा है कि बस बारात लेकर मंडीदीप से देवनगर जा रही थी. ओवरटेक करते समय बस डिवाइडर पर चढ़ गई. बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. फिलहाल सभी बाराती सुरक्षित हैं. कोतवाली थाना क्षेत्र में टोल नाके के पास की यह घटना है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.