- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Land Mafia Anwar Baig (Natwarlal) Arrested Today By Madhya Pradesh Police
भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल की कोतवाली पुलिस ने एक नटवरलाल ठग को गिरफ्तार किया है, जिस पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
- आरोपी अनवर बेग मकान, दुकान, प्लाट आदि में 50% मुनाफे पर खरीदी-बिक्री का लालच देकर करता था फर्जीवाड़ा
अपनी मीठी आवाज और अच्छे व्यवहार से गरीब लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे जमीनों का जॉइंट वेंचर, प्लाट, जमीन, मकान, दुकान, मल्टी कॉम्प्लेक्स, पेंट हाउस, फार्म हाउस दिलाने और बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग अनवर बेग को शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अनवर बेग एक शातिर- चालबाज ठग है, उसने लगभग दर्जनभर लोगों के जॉइंट वेंचर, प्लाट, जमीन, मकान, दुकान, मल्टी कॉम्प्लेक्स, पेंट हाउस, फार्म हाउस आदि की फर्जी रजिस्ट्री करा कर, फर्जी नामों से पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाकर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। मप्र की सरकार द्वारा भू माफियाओं और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अनवर बेग को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
पुलिस को अनवर बेग की कई मामलों में तलाश थी। उसके खिलाफ भोपाल के कई थानों में केस दर्ज हैं। उसे भोपाल में नटवरलाल ठग के रूप में जाना जाता है, वह लोगों को मकान, दुकान, प्लाट, जमीन आदि की 50% मुनाफे पर खरीदी-बिक्री का लालच देता था। इसके बाद झूठे एग्रीमेंट और पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाकर उनकी जमीन, प्लाट, फ्लैट हड़प लेता था। आरोपी अनवर का कम से कम 20-25 करोड़ राशि का लेन-देन है।
0