IND VS SL: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह? ये है पूरी लिस्ट!

IND VS SL: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह? ये है पूरी लिस्ट!


नई दिल्ली. जल्द ही भारतीय क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसा होने वाला है जो पहले कभी नहीं देखा गया. इतिहास में पहली बार भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ-साथ श्रीलंका (India tour of Sri Lanka) में भी सीरीज खेलती दिखेगी. जुलाई में एक ओर जहां टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही होगी, वहीं इसी महीने भारत की दूसरी टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी. श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने वाली है और यहां भारत के युवा खिलाड़ी अपना दम दिखाते नजर आएंगे. विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कौन खिलाड़ी टीम इंडिया की अगुवाई करेगा, कौन दिलाएगा श्रीलंका में जीत? किन खिलाड़ियों को मिलेगी टीम इंडिया में जगह, जानिए इस रिपोर्ट में. बता दें ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 13 जुलाई को पहला मैच खेलेगी. सबसे पहले वनडे सीरीज होगी. वनडे मैच, 13, 16 और 19 जुलाई को होंगे. वहीं 22 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज होगा. टी20 सीरीज का दूसरा मैच 24 जुलाई और तीसरा मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा. किन खिलाड़ियों को मिलेगी टीम इंडिया में जगह?श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में जगह पाने के कई दावेदार हैं. टॉप ऑर्डर की बात करें तो शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, मनीष पांडे और इशान किशन इस टीम का हिस्सा बन सकते हैं. शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव तो गजब की फॉर्म में भी दिखाई दिये हैं. संजू सैमसन ने भी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है. किशन का बल्ला आईपीएल में खामोश रहा लेकिन वो टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए अर्धशतक भी लगा चुके हैं. किशन और संजू सैमसन दोनों टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग के विकल्प भी होंगे. टीम इंडिया के पास ऑलराउंडरों की भी कमी नहीं! श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के पास कम से कम पांच ऑलराउंडर मौजूद हैं. क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे और विजय शंकर इस फेहरिस्त में शामिल हैं. हालांकि हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं ये साफ नहीं है. शायद वो श्रीलंका में बतौर बल्लेबाज ही खेलते दिख सकते हैं.
टीम इंडिया के पास स्पिनर्स की भी भरमार! श्रीलंका दौरे पर युजवेंद्र चहल का जाना तो तय ही होगा लेकिन उनके अलावा कुलदीप यादव, राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती भी रेस में होंगे. कुलदीप यादव की फॉर्म अच्छी नहीं है लेकिन उनके पास अनुभव है. दूसरी ओर चाहर और वरुण ने आईपीएल 2021 में अच्छा प्रदर्शन किया है. कौन होगा तेज गेंदबाजी का विकल्प? श्रीलंका दौरे के लिए भुवनेश्वर कुमार का चयन पक्का दिखाई दे रहा है. इस दौरे के लिए नवदीप सैनी, दीपक चाहर भी बड़े दावेदार हैं. इनके अलावा जयदेव उनादकट, खलील अहमद, हर्षल पटेल और चेतन सकारिया भी रेस में हैं. मुश्किल में फंसी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वॉ की पत्नी, जानवरों पर क्रूरता का आरोप लगा श्रीलंका दौरे के लिए दावेदार– पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, देवदत पडिक्कल, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, संजू सैमसन, मनीष पांडे, ऋतुराज गायकवाड़, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, हर्षल पटेल, खलील अहमद, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और राहुल चाहर.





Source link