MP में ताऊ-ते तूफान का असर: भोपाल समेत कई जगह बूंदाबांदी, मंदसौर में आंधी-तूफान से गिरे पेड़; होशंगाबाद में दो दिन घरों से ना निकलने का अलर्ट; 19 मई तक दिखेगा असर

MP में ताऊ-ते तूफान का असर: भोपाल समेत कई जगह बूंदाबांदी, मंदसौर में आंधी-तूफान से गिरे पेड़; होशंगाबाद में दो दिन घरों से ना निकलने का अलर्ट; 19 मई तक दिखेगा असर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bundabandi In Many Places, Including Bhopal, Trees Fell By Thunderstorms In Mandsaur; Alert For Not Leaving Home For Two Days In Hoshangabad; The Effect Will Be Seen By May 19

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मध्यप्रदेश3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान ताऊ ते का असर दिखने लगा है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश हुई। भोपाल के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। वहीं, मंदसौर, होशंगाबाद और कटनी में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इसके अलावा, रतलाम, गुना, उज्जैन और खंडवा में भी बारिश हुई है। होशंगाबाद में तो तूफान को देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिन का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 17 और 18 मई को लोगों से घरों से ना निकलने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया, ताऊ-ते तूफान के कारण प्रदेश में नमी आ रही है, जिससे बादल बनने के साथ ही बारिश हो रही है। राजधानी में शाम को काले घने बादल छा गए। इसके बाद कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। शाह ने बताया कि तूफान का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिखेगा। इसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और होशंगाबाद संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। यहां तेज हवा, गरज चमक के साथ मध्यम और हल्की बारिश हो सकती है। ऐसी ही स्थिति 19 मई तक बनी रहने की संभावना है।

अन्य जिलों की स्थिति

मंदसौर- शामगढ़ तहसील के मेलखेड़ा में रविवार दोपहर तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। आंधी के कारण शामगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के पास बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। इस कारण एक घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

खंडवा- मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक खंडवा, उज्जैन और होशंगाबाद में दोपहर में बारिश हुई। 19 मई तक बारिश के आसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में समुद्री तूफान ताऊ ते रहेगा सक्रिय।

उज्जैन- यहां शहर और महिदपुर क्षेत्र में तेज बारिश हुई।

गुना- यहां 4 बजे से बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है।

सागर- जिले में अचानक आसमान में घने व काले बादल छाए। ग्रमीण क्षेत्रों में तेज हवा-आंधी के साथ बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक गौरझामर, महका, बरकोटी, बिजौरा, चौपड़ा आदि गांव में बारिश हुई।

रीवा– विंध्य क्षेत्र में काले बादल रविवार की दोपहर से छाए हुए हैं। हालांकि अभी तक यहां तूफान और बारिश की खबर नहीं आई है। फिर भी खरीदी केन्द्रों में खुले में रखी गेहूं की फसल की किसानों का चिंता है। सतना सांसद गणेश सिंह ने तूफान को देखते हुए प्रशासन से खुले में पड़े गेहूं को सुरक्षित स्थान पर रखवाने की बात कही है।

होशंगाबाद – यहां तेज हवाओं के साथ करीब 15 मिनट बारिश हुई। इससे अनाज मंडी में समर्थन मूल्य खरीदी का खुले में रखा गेहूं भीग गया। 17 से 18 मई के बीच भारी तूफान आने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने अलट जारी किया है। साथ ही, सभी को घर से बाहर न निकलने व किसानों को खेत में रखा अनाज व अन्य सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखने की की सलाह दी है।

रतलाम- जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

कटनी- जिले के रीठी क्षेत्र में बनाए गए खरीदी केंद्र में खुले आसमान के नीचे रखा हजारों क्विंटल गेहूं शनिवार को अचानक हुई बारिश से भीग गया। बताया जा रहा है, केंद्र के बाहर करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं से भरी बोरियां रखी थीं। जिले भर में बरही, मोहास, तिलगवां और देवगांव समेत अलग-अलग गेहूं खरीदी केंद्रों में हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहे गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

खबरें और भी हैं…



Source link