रेत माफियाओें पर भारी एसडीओ: एक दिन में सात ट्रेक्टर ट्रालियां को जब्त कर की राजसात की कार्यवाही, लगातार कार्यवाही के बावजूद पीछे हटने को तैयार नहीं खनन माफिया

रेत माफियाओें पर भारी एसडीओ: एक दिन में सात ट्रेक्टर ट्रालियां को जब्त कर की राजसात की कार्यवाही, लगातार कार्यवाही के बावजूद पीछे हटने को तैयार नहीं खनन माफिया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेत माफियाओं को पकड़ने वाली टीम

  • लगातार कार्यवाही कर रही एसडीओ पांढरे

मुरैना। वन विभाग का अमला लगातार रेत व खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है। इसके बावजूद खनन माफिया पीछे हटने को तैयार नहीं है। आज, वन विभाग के अमले ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सात ट्रेक्टर ट्राली रेत व पत्थरों की पकड़ी हैं। विभाग की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में खलबली मच गई है। वन विभाग की एसडीओ श्रद्धा पांढ़रे के नेतृत्व में यह कार्यवाही लगातार की जा रही है। रात दो बजे ही एसडीओ पांढरे खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पहुंच गईं। आज सुबह अपनी टीम के साथ कैलारस में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर और एक अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के खिलाफ राजसात की कार्यवाही की हैं। कैलारस से वापस मुरैना आते समय जौरा के पास अवैध उत्खनन करके बिना रॉयल्टी के ले जा रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ीं। इन ट्रालियों को चालक सहित गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही के लिए थाने में सुपुर्द कर दिए हैं। इसके साथ ही मुरैना के आरटीओ बैरियर के पास आगे डंपर लगाकर अवैध रेत से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा।

कार्यवाही के दौरान जब्त ट्रालियां

कार्यवाही के दौरान जब्त ट्रालियां

एसडीओ लगातार कर रही कार्यवाही
एसडीओ श्रद्धा पाढ़रे द्वारा लगातार कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। उनके द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान शुरू किया है। इस अभियान में अभी तक लाखों रुपए का माल जप्त कर राजसात की कार्यवाही की हैं, जिससे सरकार को राजस्व मिल सके। एसडीओ के ऊपर 15 दिन पहले रेत माफियाओं द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई, लेकिन फिर भी हिम्मत नही हारी।

कार्यवाही के दौरान मौजूद अमला

कार्यवाही के दौरान मौजूद अमला

पुलिस ने देना शुरु कर दिया साथ
कुछ दिनों पहले सिविल लाइन थाना पुलिस ने वन अमले को थाने में जब्त माल न रखने को लेकर धमकी दी थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें पुलिस लाइन थाना पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। अब, ताबड़तोड़ होने वाली इस कार्यवाही से पुलिस लाइन थाना भी भयभीत हैं। लिहाजा सूचना मिलते ही मौके पर सीएसपी और सिविल लाइन टीआई सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जप्त कर वन डिपो में राजसात की कार्यवाही के लिए रखवा दिए।

जानकारी देते एसडीओ पांढ़रे

जानकारी देते एसडीओ पांढ़रे

यह बताया एसडीओ ने….
इस मामले में एसडीओ श्रध्दा पांढरे ने बताया कि कैलारस में दो ट्रैक्टर ट्रॉली, जौरा में दो ट्रैक्टर ट्रॉली और मुरैना में तीन रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त की है। कुल 7 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जप्त कर कार्यवाही के लिए सुपुर्द कर दिया हैं। वन टीम और पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link