इंग्लैंड के खिलाड़ी दोनों ही समय नेशनल टीम के साथ बिजी होंगे (PTI)
नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण आईपीएल (IPL 2021) के 14वें सीजन को बीच में ही स्थगित कर दिया गया. दरअसल कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ इस वायरस की चपेट में आ गए थे. आईपीएल के इस सीजन में 29 मैच खेले जा चुके थे. टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद अधिकतर खिलाड़ी अपने घर पहुंच गए हैं. इस सीजन को पूरा करवाने पर लगातार चर्चा की जा रही है. इसी बीच ऐसी भी खबर आ रही है कि यदि आईपीएल के इस सीजन के बाकी बचे मैचों का आयोजन बाद में किया जाता है तो इंग्लैंड के खिलाड़ियों की इसमें शामिल होने की संभावना नहीं है. क्रिकइंफो की खबर के अनुसार इंग्लैंड के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एश्ले गिल्स ने कहा कि पहले इंग्लैंड मैनेजमेंट ने एक दर्जन से अधिक इंग्लिश खिलाड़ियों को आईपीएल में शामिल होने के कारण जून के शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को छोड़ने की अनुमति दी थी. लेकिन अब आईपीएल के बाकी बचे मैच और फ्यूचर टूर प्रोग्राम का टकराव होना संभव है. ऐसा कहा जा रहा है कि सितंबर के दूसरे हाफ में या नवंबर के बीच में इसका आयोजन किया जा सकता है. मगर दोनों ही समय इंग्लैंड के शीर्ष खिलाड़ी अपनी नेशनल टीम के साथ बिजी होंगे.
भारत ने नहीं होंगे बचे सीजन के मुकाबले बीसीसीआई (Bcci) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) को लेकर बीते दिनों कहा था कि टी20 लीग के बचे सीजन के मुकाबले देश में नहीं होंगे. हालांकि उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी बताना जल्दबाजी होगी कि इसे कब आयोजित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानिये सीरीज का कार्यक्रम कुलदीप यादव को टीम से बाहर करने पर राहुल द्रविड़ ने कही बड़ी बात, बताया क्यों नहीं बना पाए जगह
आईपीएल के मुकाबले कोरोना के कारण पिछले दिनों स्थगित कर दिए गए. 60 में से 29 मुकाबले हुए हैं. 31 मैच और होने हैं. लीग के बचे मैच नहीं होते हैं तो बोर्ड को लगभग 2500 करोड़ रुपए का नुकसान होगा. सौरव गांगुली ने Sportstar से बात करते हुए कहा कि 14 दिन के क्वारंटाइन के कारण खिलाड़ियों को दिक्कत होती है. इसे संभालना मुश्किल होता है. लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि इसे कब आयोजित किया जाएगा. हालांकि इंग्लैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और यूएई टी20 लीग को आयोजित करने की रेस में बने हुए हैं.