Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
रात 8.30 बजे रीगल तिराहा का फोटो।
ताऊ ते तूफान के कारण रविवार शाम शहर में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे 200 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। कहीं 10 मिनट तो कहीं 2 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हुई। इस दौरान होम आइसोलेशन वाले जो मरीज ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर थे, उनकी जान पर बन पाई। दरअसल, कंसंट्रेटर बिजली से चलता है। इसलिए परेशानी हुई।
एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से फॉल्ट, बंद हुए नर्मदा के पंप
तेज हवा चलने के कारण रविवार शाम 4 बजे जलूद के हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे फॉल्ट हाेने से नर्मदा प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के सभी पंप बंद हो गए। नर्मदा तृतीय चरण के सभी पंप शाम 6 बजे व नर्मदा प्रथम और द्वितीय चरण के पंप शाम 6.35 पर पुनः चालू किए गए।