ताऊ ते तूफान: 8 एमएम बारिश दर्ज, मौसम में ठंडक से खेती को फायदा, अलर्ट – आज और कल भी हवा, आंधी और बारिश असर

ताऊ ते तूफान: 8 एमएम बारिश दर्ज, मौसम में ठंडक से खेती को फायदा, अलर्ट – आज और कल भी हवा, आंधी और बारिश असर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • 8 Mm Rain Recorded, Agriculture Benefited From Cold Weather, Alert Wind And Thunderstorm And Rain Effect Even Today And Tomorrow

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को शहर सहित अंचल में हुई बारिश

ताऊ ते तूफान और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात के कारण भरी गर्मी में रविवार को अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार एक घंटे की करीब 8 एमएम बरसात दर्ज की गई है। अलर्ट जारी किया कि ताऊ ते तूफान सक्रिय हो गया है। आज और कल भी हवा, आंधी और बारिश का असर है।

भाेपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जीडी मिश्रा ने बताया 25 मई से रोहिणी (नौतपा) शुरू होना है। इससे पहले रविवार दोपहर से ही मौसम बदला। खंडवा सहित निमाड़ अंचल में 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। शहर में रुक-रुक कर शाम तक बारिश हुई। रात 8 बजे बाद जोरदार बारिश हुई, जो करीब 1 घंटे तक चली। नतीजतन जिलेभर में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

– खेती-किसानी को फायदा मिलेगा

खरगोन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जीएस कुलमी के अनुसार रविवार को अच्छी बरसात होने से मौसम ठंडा हो चुका है। निमाड़ में कई किसान गर्मी का कपास और मिर्च की नर्सरी तैयार करते है। उन्हें फायदा मिलेगा। वहीं कई खेतों में अभी भी मूंग की फसल खड़ी है।

– ताऊते तूफान बहुत ही गंभीर चक्रवात

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान है, जो कि 18 मई की सुबह गुजरात तट पर पहुंचने और इसी दिन दोपहर या शाम के समय पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है। 20 से 22 मई तक चक्रवाती तूफान ताऊ ते के अवशेष और पश्चिमी विक्षोभ का मार्ग से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदान भी प्रभावित होने की आशंका है।

खबरें और भी हैं…



Source link