रीवा में आज से फिर वैक्सीनेशन: 58 वैक्सीन सेंटरों में 7330 लोगों को लगेगा टीका, 18+ वालों को 6 केन्द्रों से 930 डोज लगेंगे

रीवा में आज से फिर वैक्सीनेशन: 58 वैक्सीन सेंटरों में 7330 लोगों को लगेगा टीका, 18+ वालों को 6 केन्द्रों से 930 डोज लगेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • 7330 People Will Be Vaccinated In 58 Vaccine Centers, 18+ People Will Get 930 Doses From 6 Centers.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संजय गांधी अस्पताल में टीकाकरण कराता युवा।

  • रीवा सीएमएचओ डॉ. एमएल गुप्ता ने 6 माह का जारी किया वैक्सीन शेड्यूल

रीवा जिले में सोमवार को 58 वैक्सीन सेंटरों से 7330 लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। यहां 18+ वालों को 6 केन्द्रों से 930 डोज लगाए जाएंगे। वहीं 45+ से ऊपर 6400 टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले की तरह ही 45+ वालों को रजिस्ट्रेशन या फिर परिचय पत्र लेकर केन्द्रों में जाना होगा। जबकि 18+ वालों को रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना ​रजिस्ट्रेशन केन्द्रों में एंट्री बंद की गई है। इनको स्लाइड मिलने पर ही केन्द्रों में बुलाया जाता है।

बता दें कि 17 मई से हो रहे वैक्सीनेशन में शहरी क्षेत्र में 8 टीकाकरण केन्द्र तो ग्रामीण क्षेत्रों में 50 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए है। शासन की मंशा है कि अब तक शहर क्षेत्र में टीकारण तेजी से हुआ है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र पीछे चल रहे है। वहीं इन दिनों कोरोना का कहर शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा फैल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य अमला अर्वन को छोड़ रूलर एरिया में ज्यादा फोकस कर रहे है।

6 माह का वैक्सीन शेड्यूल जारी
रीवा सीएमएचओ डॉ. एमएल गुप्ता ने 6 माह का वैक्सीन शेड्यूल जारी किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक वैक्सीन की सेंकड डोज चार सप्ताह बाद लगती थी। लेकिन अब उसे बढ़ाकर 12 सप्ताह कर दिया गया है। ऐसे में सभी जिलों को विगत छह माह का वैक्सीन शेड्यूल केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिल्ली द्वारा राज्य सरकार के माध्यम से भेजा गया है। जिसका अमल जिले में शुरू हो गया है। बीते दिन तक पुराने नियम के आधार पर वैक्शीन लग रही थी। लेकिन सोमवार से देशभर में नए शेड्यूल के आधार पर वैक्सीन लग रही है।

18+ वालों के वैक्सीनेशन सेंटर
रीवा शहरी क्षेत्र में 18+ वालों के 5 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए है। वहीं शहर से जुड़े आयुर्वेद कॉलेज निपनिया को ग्रामीण क्षेत्र का टीकाकरण केन्द्र बनाया गया है। ऐसे में आयुर्वेद कॉलेज निपनिया में 100, सिंधु भवन में 180, वार्ड क्रमांक 2 में 100, यूपीएचसी बोदाबाग में 200, यूपीएचसी रतहरा में 150 और संजीवनी ​क्लीनिक ढेकहा में 200 टीका 18+ वालों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link