- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- People Of Durga Nagar Are Fake, Dispute Over Matter, Stabbed In The Stomach Of The Young Man, Took Medical Medicine With A Trapped Knife.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मानसिक रूप से कमजोर युवक के पेट पर किया चाकू से जानलेवा वार।
मोहल्ले के लोगाें को फर्जी कहने की बात पर दो पक्षों में रविवार देर रात विवाद हो गया। चार लोगों ने एक मानसिक रूप से कमजोर युवक पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया। युवक के पेट में चाकू फंस गया। उसी हालत में उसे मेडिकल में परिजनों ने भर्ती कराया। संजीवनी नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
संजीवनीनगर टीआई भुमेश्वरी चौहान के मुताबिक दुर्गानगर परसवाड़ा निवासी अनिल विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह मोहल्ले की दुकान से किराना सामान मसाला लेने गया था। वहां श्यामनगर निवासी दीपक चौधरी, महेश उर्फ मुन्नू चौधरी, राजेंद्र चौधरी व राहुल चौधरी का भाई आपस में जोर-जार से बात करते हुए बोल रहे थे कि दुर्गानगर के लोग फर्जी हैं।
फर्जी बोलने से रोकने पर विवाद करने लगे
अनिल विश्वकर्मा के मुताबिक उसके द्वारा मना करने पर चारों ने विवाद करने लगे और गाली गलौज करने लगे। तभी वह और उसका भाई राजू, जो मानसिक रूप से कमजोर है, दोनों घर से बाहर आ गए। चारों राजू से लिपट पड़े। वह दौड़कर घर के अंदर चला गया। राजू पगला को जान से मारने की बात कहते हुए चारों मारपीट करने लगे। मुन्नू ने चाकू से राजू के पेट पर वार कर दिया। शोर मचाने मोहल्ले के लोग दौड़े, तब चारों भाग गए।
पेट में फंस गया था चाकू
चाकू राजू के पेट में फंस गई थी। मोहल्ले के लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307, 294, 506, 34 भादवि का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है। संजीवनी नगर टीआई के मुताबिक चारों आरोपी दीपक उर्फ दिप्पू चौधरी, महेश उर्फ मंजू चौधरी, राजेंद्र चौधरी और वीरेंद्र चौधरी निवासी श्यामनगर परसवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। चारों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया। चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।