Planting is necessary to keep the environment clean: Dr. Pandey | पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है: डॉ. पांडे

Planting is necessary to keep the environment clean: Dr. Pandey | पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है: डॉ. पांडे


ग्वालियर39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए समय-समय पर पौधरोपण और उनका संरक्षण जरूरी है। इसलिए सभी को जीवन में एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। यह बात महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे ने बतौर मुख्य अतिथि कही। वे खेल विभाग के दर्पण मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से उपस्थित लोगों और खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे।

नेशनल हॉकी प्लेयर मनोज परिहार और राम नरेश गुर्जर, ओमान से आए जितेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजक और एनआईएस हॉकी कोच अविनाश भटनागर ने किया। इस दौरान मैदान की देखभाल कर रहे नरेश ढंगरोलिया और शागीर खान को अतिथियों ने पौधा देकर सम्मानित किया।

0



Source link