Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यदि कोरोना मरीज है… परेशान है और कोई मदद चाहते हैं… तो हेल्पलाइन नं. 9753373533, 7247570501, 9111129118 पर वाट्सएप कर दें, आपको संभवतया फ्री मदद मिल सकती है। दरअसल, लॉकडाउन में घर रहकर कुछ युवा संक्रमित लोगों की सेवा कर रहे हैं। ये सेवा कोविड हेल्पलाइन ग्रुप के माध्यम से हाे रही है, यह ब्रजभूमि फाउंडेशन द्वारा बनाया गया, एक वाट्सएप ग्रुप है, जहां मदद के संदेश पहुंचते हैं। ग्रुप से जुड़े लाेग अपने-अपने स्तर पर मदद करते हैं।
संक्रमित मरीज के ठीक हो जाने तक लेते हैं फॉलोअप
ग्रुप अब तक 200 से भी ज्यादा लोगों को बेड, दवाई, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, पॉजिटिव मोटिवेशन, फ्री परामर्श, परिवहन भोजन दिलवाया जा चुका है। इसमें 50 से अधिक युवा, समाजसेवी, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, डॉक्टर, मेडिकल केमिस्ट संचालक, ऑक्सीजन सप्लाईकर्ता, भोजन प्रदाता कर रही सामाजिक संस्था को जोड़ा है। जैसे ही ग्रुप में कोई संदेश आता है, वहां मौजूद डॉक्टर मरीज की रिपोर्ट्स देखकर उसे परामर्श देते है। कौन से हॉस्पिटल में कितने बेड खाली है और किस प्रकार की आवश्यकता है, हॉस्पिटल में बेड उपलब्ध करवाना आदि काम करते है।
यदि किसी का पूरा परिवार संक्रमित है तो ये उन्हें खुद के रुपए से वाहन उपलब्ध करवाकर सेंटर तक पहुंचा रहे हैं। ग्रुप सदस्य तब तक मरीज के संपर्क में रहते हैं जब तक कि वह ठीक ना हो जाए। ब्रजभूमि संस्था जिलाध्यक्ष व ग्रुप संचालक प्रीति सोलंकी ने बताया ग्रुप में डॉ. अभय ओहरी, डॉ. ऋषभ जैन, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अमित मेहता फ्री परामर्श दे रहे हैं। हर्षिता राठौर, भूमिका चौधरी, अदिति दवेसर, अखिलेश व्यास, शिल्पा जोशी आदि मदद करते हैं।