कैमरन बैनक्रॉफ्ट ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ (फोटो साभार-
cbancroft4)
2018 में ऑस्ट्रेलिया टीम पर बॉल टेंपरिंग का धब्बा लगा था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़खानी करने के आरोप में तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर बैन लगा दिया गया था
नई दिल्ली. बॉल टेंपरिंग मामले पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के बाद अब पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर सवाल खड़े किए हैं. दरअसल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन बैनक्रॉफ्ट ( Cameron Bancroft) गेंद से छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे. जिसके बाद उन पर 9 महीने का बैन लगा दिया गया. वहीं तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve smith) और डेविड वॉर्नर (david warner) पर सालभर का बैन लगाया गया था. मगर एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है. दरअसल बीते दिनों बैनक्रॉफ्ट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी इस मामले के बारे में पता था. उनके इस बयान ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में खलबली मचा दी है. अब गिलक्रिस्ट (adam gilchrist) का कहना है कि बॉल टेंपरिंग मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूरी जांच नहीं की थी. दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा कि अगर बोर्ड सही से जांच करता तो इसको लेकर अभी सवाल खड़े नहीं किए जाते. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अभी जो सवाल खड़े हो रहे हैं, उसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जिम्मेदार है.
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया, दोनों के बीच खेले जाएंगे 2 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज रमन को मिला अजहरूद्दीन का साथ, बोले- कोचिंग में उनसे ज्यादा काबिल आदमी कम ही हैं बोर्ड ने जब इस मामले की जांच की थी तो उस समय हाई परफॉर्मेंस जनरल मैनेजर पैटी हॉवर्ड और इंटिग्रिटी अधिकार इयान रॉय दोनों वहां गए और जल्दी में फैसला सुना दिया, जिसके बारे में टीम में किसी को पता नहीं चला. गिलक्रिस्ट ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बोर्ड वहां जाना चाहता था. वह इस मामले की जड़ तक जाना ही नहीं चाहते थे. बोर्ड ने सही से जांच ही नहीं की.