संक्रमण ने रोकी रफ्तार: अंतिम चरण में अटका सीवरेज का काम, उपकरण लॉकडाउन में फंसे

संक्रमण ने रोकी रफ्तार: अंतिम चरण में अटका सीवरेज का काम, उपकरण लॉकडाउन में फंसे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • लाइन, पंपिंग स्टेशन में बिजली कनेक्शन और उपकरण लगाने सहित छोटे-मोटे काम ही बाकी

कोरोना कर्फ्यू में खाली सड़कों फायदा उठाकर तेजी से चल रहे सीवरेज सिस्टम के काम की रफ्तार फिर कम हो गई है। वजह वर्किंग एजेंसी के मजदूर गुजरात में फंसे हुए हैं तो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसपीटी) और पंपिंग स्टेशन में लगने वाली मोटर पंप व अन्य उपकरण ट्रांसपोर्ट प्रभावित होने से अब तक नहीं पहुंच पाए हैं। अच्छी बात यह है कि सीवरेज सिस्टम का काम लगभग 87 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। मजदूर, उपकरण, एसटीपी के लिए एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिबन्यूअल) की एनओसी सहित जरूरी सामान समय पर मिल गया तो जून अंत तक काम हो जाएगा।

बिछाई 3.8 किमी सीवरेज लाइन : 4902 मीटर सीवरेज लाइन में से लगभग सवा महीने में 3830 मीटर (लगभग 3.8 किमी) लाइन जयवरुड़ी कंस्ट्रक्शन ने डाल दी है। नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने लॉकडाउन लगते ही काम शुरू करवा दिया था। अब सिर्फ 1072 मीटर सीवरेज लाइन डलना ही बाकी है। मॉनीटरिंग वेप्कोस एजेंसी के इंजीनियर वैभव शर्मा ने बताया सीवरेज सिस्टम का काम 90 प्रतिशत तक हो गया है।

यहां चला काम
सैलाना मेन रोड
टैंकर रोड
दो बत्ती से न्यू रोड आनंद फर्नीचर तक
मोचीपुरा एवं हरमाला रोड चेंबर बन रहा है
चौमुखीपुल से कसारा बाजार तरफ
शहीद चौक से रानी जी का मंदिर

खबरें और भी हैं…



Source link