टीकाकरण: आज टीकाकरण नहीं होगा लेकिन,स्लॉट जरूर खुलेंगे, आप सुबह 9 से 11 के बीच करवा सकते हैं बुकिंग

टीकाकरण: आज टीकाकरण नहीं होगा लेकिन,स्लॉट जरूर खुलेंगे, आप सुबह 9 से 11 के बीच करवा सकते हैं बुकिंग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • There Will Be No Vaccination Today, But The Slots Will Definitely Open, You Can Get The Booking Done Between 9 To 11 In The Morning.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में मंगलवार को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। अगला टीकाकरण बुधवार को होगा। एक दिन पहले मंगलवार की सुबह 9 से 11 बजे के बीच स्लॉट खुलेंगे। स्लॉट पर स्थान का चयन कर आप बुधवार को वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैक्सीन उनको ही लगाई जाएगी, जिनके पास अपाइनमेंट लेटर होगा। लेटर स्लॉट बुक होने पर मिलता है।सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया मंगलवार को टीकाकरण नहीं किया जाएगा। टीकाकरण के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार का दिन तय है। मंगलवार, शुक्रवार व रविवार तथा शासकीय अवकाश को टीकाकरण नहीं किया जाता है। इधर, कोविशिल्ड का टीका लगवाने वाले सभी लोगों के लिए दूसरा टीका लगवाने के लिए प्रथम और द्वितीय डोज के बीच कम से कम 84 दिन का अंतर अनिवार्य है।
वैक्सीनेशन से बीमा और बैंक कर्मचारी और सुरक्षित ढंग से काम कर सकेंगे: केंद्र सरकार ने बीमा और बैंककर्मियों को प्राथमिकता से वैक्सीन लगाने के आदेश दिए हैं। बीमाकर्मी और बैंककर्मियों ने इसका स्वागत किया है। बीमा कर्मचारी नेता हितेंद्र उपाध्याय ने बताया बीमाकर्मी और बैंककर्मी फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में जनता की सेवा में लगे हैं। कोरोना काल में रोज लेन देन कर रहे हैं। केंद्र सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों को प्राथमिकता से वैक्सीन लग पाएगी। प्रदीप गुणावत ने बताया वैक्सीन लगने से वे और अधिक सुरक्षित ढंग से काम कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link