ऋद्धिमान साहा आईपीएल के दौरान कोरोना पॉजिटिव हो गए थे (Wriddhiman saha twitter)
विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेलने के लिए अगले महीने इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. आईपीएल स्थगित होने से पहले ऋद्धिमान साहा कोरोना की चपेट में आ गए थे
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई में टीम इंडिया (Team India) अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होगी. 18 से 22 जून तक टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस दौरे के लिए टीम 2 जून को चार्टर्ड फ्लाइट से रवाना होगी और रवाना होने से पहले टीम के लिए एक राहत भरी खबर आ रही है. 17 दिन क्वारंटीन रहने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (wriddhiman saha) का दो बार कोविड टेस्ट नेगेटिव आ गया है और वह जल्द ही मुंबई में इंग्लैंड जाने वाली टीम इंडिया से जुड़ेंगे. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी साहा की 4 मई को कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी और आईपीएल 2021 स्थगित होने से पहले वह आइसोलेट हो गए थे. वह अपने घर कोलकाता लौट आए हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए मुंबई में 24 मई को भारतीय टीम से जुड़ेंगे. भारतीय टीम पहले मुंबई में एकत्रित होगी और फिर यहां पर कुछ दिन क्वारंटीन रहने के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना होगी.
यह भी पढ़ें : Tauktae Cyclone: टाउते से वानखेड़े स्टेडियम की हालत हुई बेहद खराब, स्टैंड-साइट स्क्रीन सब टूटे, देखें Photosरमन को मिला अजहरूद्दीन का साथ, बोले- कोचिंग में उनसे ज्यादा काबिल आदमी कम ही हैं दो बार कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आना जरूरी साहा की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के मैच को स्थगित कर दिया गया था और पूरी टीम को क्वारंटीन कर दिया गया था. साहा धीरे धीरे रिकवरी कर रहे थे. उनके आइसोलेशन को बढ़ा दिया गया था. साहा की पहले रिपोर्ट नेगेटिव आई, फिर पॉजीटिव आई थी. जबकि आइसोलेशन से निकलने के लिए एक खिलाड़ी की दो कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आनी जरूरी है.द टेलीग्राफ से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा कि वह अभी अभी कोविड 19 से उबरे हैं. एंटीबॉडी की मौजूदगी के कारण, उनमें ताजा संक्रमण होने का जोखिम कम है.