- Hindi News
- Local
- Mp
- A Case Of Abetment To Suicide Was Registered Against Umang Singhar Late Night, Also Wrote A Letter To The IG To Stop The FIR.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश के वनमंत्री और गंधवानी से कांग्रेस MLA उमंग सिंघार के खिलाफ सोमवार देर रात शाहपुरा थाने में धारा 306 के तहत FIR दर्ज कर ली गई। उन पर महिला मित्र सोनिया भरद्वाज को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। हालांकि फिलहाल मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले दोपहर में सोनिया के बेटे आर्यन ने कहा था- सिंघार पर आरोप लगाने का सबूत उसके पास नहीं है। इसके अलावा मां ने कभी शिकायत भी नहीं की।
शव के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने आर्यन और घर में मौजूद नौकरों के बयान लिए थे। इसमें सामने आया कि सोनिया और सिंघार बीच नोंकझोंक होती रहती थी। परिस्थितियों और मौका-ए-वारदात के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले में अभी सिंघार से भी पूछताछ की जाएगी।
रविवार दोपहर करीब 4 बजे अंबाला की रहने वाली सोनिया भरद्वाज (39) ने शाहपुरा स्थित बी 238 बंगले में खिड़की की ग्रिल से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। यह बंगला कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार का है। जब नौकर पहुंचे, तो घटना का पता चला। पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर शाम मामला मीडिया के आया। जांच के दौरान सोनिया के पर्स से सुसाइड नोट मिला। इसमें सिंघार की जिंदगी में शामिल नहीं होने का अफसोस जताया है। सुसाइड नोट में लिखा है- तुम गुस्से में बहुत तेज हो, अब सहन नहीं कर सकती।
गृहमंत्री ने कहा- मामले की जांच कराएंगे
मामले को तूल पकड़ता देख दूसरे दिन सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी मामले में जांच कराने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी। इधर, सोनिया का बेटा आर्यन और मां भी भोपाल आ गए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। श्मशान घाट में अंतिम संस्कार में उमंग सिंघार भी पहुंच गए। यहां सोनिया की मां और बेटे के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया।
दोपहर में आर्यन ने कहा – आरोप लगाने के लिए सबूत नहीं
पुलिस ने सोनिया के बेटे आर्यन के भी बयान लिए। उसने पहले बताया कि सिंघार पर आरोप लगाने के लिए उसके पास सबूत नहीं हैं। आखिरी बार उसकी मां की नानी बात हुई थी। उसने बताया कि पिछले साल दिसंबर में ही उसे इस रिश्ते के बारे में पता चला। हालांकि उन्हें इस पर ऐतराज भी नहीं जताया। उसके बताया कि अगले एक महीने में दोनों की शादी होने वाली थी। सिंघार पर संदेह के लिए उसके पास कोई ठोस कारण भी नहीं है। इधर, सिंघार ने भी सफाई पेश करते हुए खुद को निर्दोष बताया।
फिर रात में पलट गया मामला
इधर, पुलिस की पूछताछ जारी थी। देर शाम तक सिंघार मीडिया में भी सफाई पेश करते रहे। पुलिस से पूछताछ में भी उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। रात में 10 बजे शाहपुरा थाने में करीब 10:30 बजे उमर सिंघार के खिलाफ धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया गया।
नौकरों और आर्यन ने लगाया आरोप
एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक केस सुसाइड नोट, साक्ष्यों और बयानों के आधार पर दर्ज किया गया है। अंतिम संस्कार के बाद थाने में सोनिया की मां कुंती देवी और बेटे आर्यन के बयान होते रहे। पुलिस ने नौकरों के भी बयान लिए गए। पुलिस को दिए बयान में आर्यन दोनों के बीच झगड़े की बात सामने आई।
सोनिया भरद्वाज के बारे में
एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक सोनिया मूलत: अंबाला की रहने वाली थी। एक महीने पहले ही वह भोपाल आई थी। यहां उमंग सिंघार के बंगले पर रह रही थी। दोनों की पहचान मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। सोनिया के बारे में बताया जाता है कि वह एक पति को छोड़ चुकी थी, जबकि दूसरी शादी के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। अब वह सिंघार के साथ तीसरी शादी करना चाहती थी।
जमुना देवी के भतीजे हैं सिंघार
उमंग सिंघार कांग्रेस के आदिवासी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री जमुनादेवी के भतीजे हैं। वे ही जमुनादेवी का काम संभालते थे। गंधवानी विधान सभा सीट बनने के बाद ही सिंघार लगातार तीन बार से विधायक हैं। सिंघार की धार, झाबुआ समेत अन्य आदिवासी क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है। उनके घर पर महिला के फांसी लगाने के बाद से ही राजनीति शुरू हो गई थी।