टोक्यो ओलिंपिक के लिए ये कैसी तैयारी?: एथलीट्स को लेकर हुई मीटिंग में खेल मंत्री किरण और IOA अध्यक्ष बत्रा में अनबन; रिजिजू ने गुस्से में बीच में ही मीटिंग छोड़ी

टोक्यो ओलिंपिक के लिए ये कैसी तैयारी?: एथलीट्स को लेकर हुई मीटिंग में खेल मंत्री किरण और IOA अध्यक्ष बत्रा में अनबन; रिजिजू ने गुस्से में बीच में ही मीटिंग छोड़ी


  • Hindi News
  • Sports
  • Tokyo Olympics : Sports Minister Kiren Rijiju Loses Cool On IOA President Narinder Batra, Leaves Meeting In Between

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओलिंपिक की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में खेल मंत्री किरण रिजिजू (बाएं) और IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा (दाएं) में अनबन हुई। बाद में बत्रा ने रिजिजू से माफी भी मांगी।

टोक्यो ओलिंपिक में अब बस 2 महीने रह गए हैं। इससे पहले अपने एथलीट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खेल मंत्री किरण रिजिजू, इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और कुछ और अधिकारियों ने सोमवार को एक मीटिंग की। हालांकि, मीटिंग में खेल मंत्री और IOA अध्यक्ष के बीच विवाद हो गया। गुस्से में रिजिजू बीच में ही मीटिंग छोड़कर चले गए।

गलफहमी की वजह से हुई अनबन
द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद का कारण दोनों के बीच हुई गलतफहमी थी। दरअसल, कोरोना की वजह से कई देशों ने भारत पर ट्रैवल बैन लगा रखा है। इस वजह से साइना नेहवाल समेत कई भारतीय एथलीट क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।

पिछले महीने भारत ने वर्ल्ड रिले मिस किया। वहीं, भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच प्रो-लीग हॉकी मैच और मलेशियन ओपन, सिंगापुर ओपन और इंडियन ओपन समेत 3 बैडमिंटन क्वालिफाइंग टूर्नामेंट को कोरोना की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया।

रिजिजू ने IOC पर दबान डालने कहा
इसी को लेकर इस मीटिंग में चर्चा हुई। खेल मंत्री ने कहा कि नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन को भी इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) पर दबाव डालना चाहिए। बैन की वजह से ही एथलीट को नुकसान पहुंचा है और इसमें खिलाड़ियों की कोई गलती नहीं है। द ट्रिब्यून के मुताबिक रिजिजू ने कहा कि फेडरेशन और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) को अच्छी तरह से समन्वित करना होगा ताकि IOA को जरूरी जानकारी सही समय पर दी जा सके।

बत्रा को रिजिजू की बात अच्छी नहीं लगी
बत्रा को रिजिजू का यह बयान पसंद नहीं आया और उन्होंने इसका विरोध किया। बत्रा ने कहा – मुझे बुरा लगता है सर। मैं सारे फेडरेशन से सीधे संपर्क में हूं। इसके बाद खेल मंत्री ने अपनी पोजिशन बताई और कहा कि बत्रा ने उनके बयान का गलत मतलब निकाला। खेल मंत्री ने कहा कि उनका बयान बस भारतीय एथलीट की भलाई के लिए था।

बत्रा ने रिजिजू से माफी भी मांगी
इसके बाद बत्रा ने रिजिजू से माफी भी मांगी। पर खेल मंत्री गुस्से में मीटिंग छोड़कर चले गए। रिजिजू और बत्रा के अलावा इस मीटिंग में स्पोर्ट्स सेक्रेटरी रवि मित्तल, SAI डायरेक्टर संदीप प्रधान, एथलेटिर फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रेसिडेंट अदिले सुमारिवाला, ज्वाइंट सेक्रेटरी स्पोर्ट्स एलएस सिंह और गगन नारंग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…



Source link