ताऊ-ते तूफान का असर: आधे घंटे बरसे बदरा, अनाज मंडी के टीनशेड में रखा सरकारी गेहूं भीगा, मौसम में आई ठंडक, 9.4एमएम बारिश दर्ज

ताऊ-ते तूफान का असर: आधे घंटे बरसे बदरा, अनाज मंडी के टीनशेड में रखा सरकारी गेहूं भीगा, मौसम में आई ठंडक, 9.4एमएम बारिश दर्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीनशेड के नीचे गेहूं भरी बोरियां बारिश के पानी से भीग गई।

ताऊ ते चक्रवाती तूफान के कारण तीन दिनों से जिलेभर में मौसम में बदलाव हुआ है। मंगलवार को भी होशंगाबाद सहित जिलेभर में 30 से 40 मिनिट तक बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर तेज बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला व कुछ जगह गड्‌ढे नालियां पानी से भरा गए। अनाज मंडी के टीनशेड में सरकारी गेहूं से भरी बाेरियां भीग गई। खुले में प्लेटफार्म पर पड़ा गेहूं भी पानी में भीगते रहा।

पीपल चौक पर बारिश का पानी सड़क पर बह निकला।

पीपल चौक पर बारिश का पानी सड़क पर बह निकला।

मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर से बादल छाए रहने से उमस और गर्मी से राहत मिली। शाम 4 बजे बादलों की गरजना के साथ से आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। जिसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। पचमढ़ी, इटारसी, सुखतवा, पिपरिया, बनखेड़ी में भी तेज बारिश का असर रहा। होशंगाबाद में पिछले 8 घंटे में 9.4एमएम बारिश वहीं पचमढ़ी में एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की अनुसार 18 और 19 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार है। कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ेंगी। दो-तीन दिन रूक-रूक का बारिश का सिलसिला बना रहने की संभावना है।

समिति के रिकार्ड में नहीं भीगा गेहूं

पिछले तीन दिनों में बारिश के कारण अनाज मंडी में समर्थन मूल्य पर खरीदा गेहूं बारिश से भीगा है। बावजूद नर्मदाचंल विपणन संघ के सहायक प्रबंधक प्राणणात गुप्ता का कहना है हमारे रिकार्ड में सरकारी गेहूं नहीं भीगा। एक-दो क्विंंटल भीगा है तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जबकि मंगलवार को हुई बारिश में भी टीनशेड के अंदर गेहूं से भरी बाेरियां भीग गई है।

तीन दिन से रोजाना आधे-आधे घंटे हो रही बारिश से वातावरण में ठंडक आ गई। तापमान भी

भी बारिश हुई। माखननगर के एक खरीदी केंद्र पर रखा गेहूं भीग गया। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link