पाकिस्तान सुपर लीग के बचे हुए मैच यूएई में होंगे (PC-AFP)
नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग 2021 (PSL 2021) के बचे हुए 20 मैच अबु धाबी में खेले जाएंगे. अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अनुमति दे दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान बोर्ड अमीरात बोर्ड को यूएई सरकार की मंजूरी मिलने इंतजार कर रहा था. Geo न्यूज के अनुसार जैसे ही अमीरात बोर्ड को यूएई अधिकारियों की तरफ से अबु धाबी में पीएसएल मैच कराने की अनुमति मिली, इसके बारे में पाकिस्तान बोर्ड को बता दिया गया. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का पूरा ध्यान इस पर है कि कैसे खिलाड़ियों को अबु धाबी लेकर जाया जाए और फ्रेंचाइजियों तक पहुंचकर एसओपी के बारे में बताया जाए, यूएई में जिसका पालन करने की जरूरत है. इससे पहले एक खबर आई थी कि पाकिस्तान बोर्ड को यूएई अधिकारियों की तरफ से पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन के बचे हुए मैच आयोजित करने के लिए मंजूरी मिल गई है. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया था कि मैच दुबई में खेले जाएंगे या अबु धाबी में. यूएई अधिकारियों में खिलाड़ी और अधिकारी सभी के लिए 10 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य किया है.
कोरोना फैलने के कारण किया गया स्थगित पीएसएल में खिलाड़ियों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले मिलने के बाद चार मार्च को लीग को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था. टूर्नामेंट के महज 14 मैच खेले गए थे. वहीं इससे पहले खबर आई थी कि बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan ) पाकिस्तान सुपर लीग 2021 (Pakistan Super League 2021) के बाकी बचे मैचों में हिस्सा नहीं लेगे.
यह भी पढ़ें : बेन स्टोक्स की मैदान पर वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, IPL 2021 के दौरान लगी थी चोट बीसीसीआई की विशेष बैठक 29 को, टी20 वर्ल्ड के आयोजन पर होगा फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर हसन ढाका प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे, जो 31 मई से शुरू होगी. शाकिब पीएसएल के इस सीजन के शुरू में किसी भी टीम का हिस्सा नहीं थे, मगर बाद में उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के रूप में बुलाया गया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आयोजित स्पेशल रिप्लेसमेंट ड्रॉफ्ट में उन्हें लाहौर क्लंदर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था.