- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Compressor For Oxygen Plant Arrived In Medical College, All Equipment Will Come From Coimbatore In 3 Days
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने पीएसए ऑक्सीजन प्लांट के लिए दिए हैं 1.02 करोड़ रुपए
बंजली स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे रतलाम, मंदसौर, नीमच, धार, उज्जैन और झाबुआ के कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत जल्द दूर हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का 57 मीटर क्यूब क्षमता वाला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्लांट लगना शुरू हो गया है। मंगलवार को सबसे मुख्य उपकरण कम्प्रेशर पुणे से यहां पहुंच गया है। कॉलेज में प्लांट का आधार पहले से तैयार कर लिया था। मंगलवार को उस पर जेसीबी की सहायता से कंप्रेशर लगाया। दो-तीन दिन में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 1.02 करोड की लागत से लगने वाले प्रेशर स्विंग एर्ब्जाब्सन (पीएसए) ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के बाकी के उपकरण कोयंबटूर से पहुंच जाएंगे। इन्हें लगाकर जोड़ने के बाद प्लांट शुरू कर ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर देगा।
फाउंडेशन अध्यक्ष और विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया प्लांट डीआरडीओ की चैनल पार्टनर कंपनी ट्रायडेंट लगा रही है। डीआरडीओ देश के कई शहरों में प्लांट लगा रही है। विधायक काश्यप के अनुसार सारे उपकरण आते ही प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। शेड बनाने और इलेक्ट्रिकल्स के अन्य काम हो गए हैं।