टी-20 वर्ल्डकप 2021: वर्ल्ड कप में सभी टीमें टी20 के ज्यादा अनुभव के साथ उतरेंगी; हमारे पास सिर्फ 3 मैच का मौका, उस पर भी कोरोना का साया

टी-20 वर्ल्डकप 2021: वर्ल्ड कप में सभी टीमें टी20 के ज्यादा अनुभव के साथ उतरेंगी; हमारे पास सिर्फ 3 मैच का मौका, उस पर भी कोरोना का साया


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • T 20 World Cup 2021 All Teams Will Enter The World Cup With More T20 Experience; India Only 3 Matches, Corona’s Shadow On That Too

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई6 मिनट पहलेलेखक: ऋषिकेश कुमार

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज ने दो बार टी-20 वर्ल्डकप जीते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में करीब 150 दिन बचे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत अक्टूबर के मध्य में होगी। भारत के पास टूर्नामेंट की मेजबानी है। लेकिन कोरोना की वजह से उसे यूएई शिफ्ट किया जा सकता है। वेस्टइंडीज सबसे सफल टीम होने के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन भी है। टीम ने वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है।

कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली टीम 26 जून से 3 अगस्त के बीच 15 टी20 इंटरनेशनल खेलेगी। द. अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान से 5-5 मैच। पहले विंडीज और पाक के बीच 3 टी20 और 3 टेस्ट होने वाले थे। लेकिन वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए दोनों बोर्ड ने एक टेस्ट की जगह दो टी20 खेलने का फैसला किया। फिर उनकी घरेलू टी20 लीग (सीपीएल) होनी है। अगर सितंबर में आईपीएल होता है तो खिलाड़ी उसमें भी खेलेंगे। कई विंडीज खिलाड़ी लीग के लिए इंटरनेशनल छोड़ देते हैं। लेकिन सभी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में वापस लौट आते हैं। लीग में वे दुनिया के प्रमुख खिलाड़ियों के खिलाफ काफी खेल चुके होते हैं, जिसका इंटरनेशनल में फायदा मिलता है।

टूर्नामेंट से एक महीने पहले तक भारत टेस्ट खेल रहा होगा

टी20 वर्ल्ड कप के करीब एक महीने पहले तक भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट खेल रही होगी। हालांकि जुलाई में व्हाइट बॉल सीरीज का श्रीलंका दौरा है। लेकिन उसमें कप्तान कोहली और उपकप्तान रोहित समेत कई प्रमुख खिलाड़ी नहीं होंगे। श्रीलंका में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद दौरे की स्थिति साफ नहीं है। इंग्लैंड की टेस्ट और टी20 टीम पूरी तरह अलग है। टी20 के विशेषज्ञ खिलाड़ी द हंड्रेड लीग खेल रहे होंगे। उससे पहले टी20 ब्लास्ट भी है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम पाकिस्तान और श्रीलंका से 3-3 टी20 खेलेगी।

स्थगित आईपीएल के आयोजन की स्थिति साफ नहीं

अगर सितंबर में स्थगित हुए आईपीएल के 31 मैच नहीं होते हैं तो भारतीय टीम को बिना टी20 मैच की प्रैक्टिस के वर्ल्ड कप में उतरना पड़ेगा। टी20 वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से टी20 सीरीज के आयोजित करने की प्लानिंग कर रहा था। लेकिन कोरोना के मामलों के बाद देश में वर्ल्ड कप के आयोजन पर ही असमंजस है। कई खिलाड़ी आना नहीं चाहते हैं। ऐसे में टी20 सीरीज खेलना भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी।

न्यूजीलैंड ने टेस्ट के बाद का शेड्यूल जारी नहीं किया

अभी तक जारी शेड्यूल के अनुसार वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को 5, इंग्लैंड को 6, पाकिस्तान को 8, दक्षिण अफ्रीका को 8 और श्रीलंका को 6 (तीन vs भारत) टी20 खेलने हैं। इन देशों के खिलाड़ी टी20 ब्लास्ट, पीएसएल, द हंड्रेड और सीपीएल में भी खेलेंगे। वहीं न्यूजीलैंड ने अभी तक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद का शेड्यूल घोषित नहीं किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link