कोरोना काल में Bajaj Auto ने दी राहत, अब 31 जुलाई तक ले सकेंगे फ्री सर्विस का फायदा

कोरोना काल में Bajaj Auto ने दी राहत, अब 31 जुलाई तक ले सकेंगे फ्री सर्विस का फायदा


Bajaj Auto लेकर आई खुशखबरी

प्रमुख दो-पहिया निर्माता बजाज ऑटो ने बुधवार को कहा कि उसने अपने सभी मॉडल्‍स के लिए फ्री सर्विस (free service) की अवधि को बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दिया है.

नई दिल्‍ली: बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. प्रमुख दो-पहिया निर्माता बजाज ऑटो ने बुधवार को कहा कि उसने अपने सभी मॉडल्‍स के लिए फ्री सर्विस (free service) की अवधि को बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दिया है. कंपनी ने बताया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लगाए गए लॉकडाउन को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है. बजाज ऑटो ने अपने एक बयान में कहा कि 1 अप्रैल से 31 मई के बीच जिन वाहनों की फ्री सर्विस समाप्‍त हो रही थी, उनके लिए फ्री सर्विस की अवधि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है. कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने दी जानकारी कंपनी ने कहा कि फ्री सर्विस अवधि में यह विस्‍तार सभी टू-व्‍हीलर्स और कमर्शियल वाहनों पर प्रभावी होगी. बजाज ऑटो के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर राकेश शर्मा ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से उत्‍तपन्‍न व्‍यवधान से उपभोक्‍ताओं को होने वाली परेशानी को हम भलिभांति समझते हैं.यह भी पढ़ें: LIC पॉलिसी में मिलेंगे आपको पूरे 63 लाख रुपये, करना होगा सिर्फ 1300 रुपये का निवेश, जानें कैसे 2 महीने के लिए बढ़ाई सर्विस पिछले साल की तरह, हम एक बार फि‍र सर्विस अवधि को दो माह के लिए बढ़ा रहे हैं. हम अपने सभी उपभोक्‍ताओं को भरोसा दिलाते हैं कि उनके वाहनों की देखभाल अच्‍छी तरह से की जाएगी. कंपनी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि देशभर में उसके डीलरशिप द्वारा उनके सभी उपभोक्‍ताओं को फ्री सर्विस अवधि में विस्‍तार का लाभ दिया जाएगा.
होंडा ने भी बढ़ाई समय सीमा आपको बता दें इससे पहले होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भी कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर देश में सभी डीलरशिप पर वारंटी और मुफ्त सर्विस की अवधि को 31 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की थी. कंपनी ने कहा था कि जिन भी ग्राहकों की फ्री सर्विस बची हुई हैं. वह इसका फायदा 31 जुलाई 2021 तक ले सकेंगे. पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मई 2021 थी.







Source link