Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छिंदवाड़ा स्थित राजीव भवन में धरना देते कांग्रेसी
- वैक्सीनेशन प्रणाली पर उठाए सवाल
जिले में 18 वर्ष से 44 साल के युवाओं का वैक्सीनेशन प्रारंभ कर दिया गया है लेकिन जिस तरह से युवाओं में जोश देखा जा रहा है उस गति से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है, जिसको लेकर आज जिले के कांग्रेस विधायकों ने अपने मुख्यालयों पर धरना देकर वैक्सीनेशन के स्लॉट बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कोविड की वैक्सीन लगाने की मांग करते हुए धरना दिया। दरअसल कांग्रेस विधायकों का मानना है की कोरोना की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित युवा वर्ग हो रहा है। इसलिए युवाओं को कोरोना से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने की जरूरत है । लेकिन जिले में जिस हिसाब से युवाओं ने पंजीयन कराया है उस मुताबिक उन्हें वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है । जो यह दर्शा रहा है कि जिले में वैक्सीन की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो रही है, जो सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है।
हर मुख्यालय पर धरने पर बैठे विधायक
वैक्सीनेशन प्रक्रिया को लेकर जुन्नारदेव में विधायक सुनील उईके , पांढुर्णा में निलेश उइके, सौसर में विजय चौरे, चौरई में सुजीत चौधरी और हर्रई में विधायक कमलेश शाह सांकेतिक रूप से धरने पर बैठे । हालांकि छिंदवाड़ा मुख्यालय में कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, और अन्य कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया।