ग्वालियर: दुकान में ही भिड़े दो मैकेनिक, 1 की मौत, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

ग्वालियर: दुकान में ही भिड़े दो मैकेनिक, 1 की मौत, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना


Last Updated:

ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में बाइक रिपेयरिंग दुकान पर मामूली कहासुनी के बाद मारपीट में देवेंद्र शाक्य की मौत हो गई. उसी दुकान पर काम करने वाला मैकेनिक और हत्‍या के आरोपी मनोज आर्य को पुलिस ने हिरासत में …और पढ़ें

ग्‍वालियर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

हाइलाइट्स

  • ग्वालियर में बाइक रिपेयरिंग दुकान पर विवाद में मैकेनिक की मौत.
  • CCTV में कैद हुई घटना, आरोपी मनोज आर्य हिरासत में.
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है, घटना गंभीर मानी जा रही है.

ग्वालियर. इंदरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक बाइक रिपेयरिंग दुकान पर ऐसा विवाद हुआ, जिसने कुछ ही मिनटों में एक जिंदगी छीन ली. शिंदे की छावनी इलाके में शाम करीब 7:15 बजे दो मैकेनिकों के बीच मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि बात जानलेवा मारपीट तक पहुंच गई. दुकान में काम करने वाले देवेंद्र उर्फ कालिया शाक्य और मनोज आर्य के बीच काम को लेकर कहा-सुनी हुई. देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई, और कुछ ही देर में देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई.

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों पहले बहस कर रहे हैं और फिर एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं. मारपीट के दौरान देवेंद्र ज़मीन पर गिरते दिखते हैं, और थोड़ी देर बाद उनकी सांसें थम जाती हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची इंदरगंज थाना पुलिस ने आरोपी मनोज आर्य को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और इसे गंभीरता से ले रही है, क्योंकि यह घटना आम झगड़े की तरह नहीं बल्कि जानलेवा हमले जैसी प्रतीत हो रही है.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

homemadhya-pradesh

दुकान में भिड़े 2 मैकेनिक, 1 की मौत, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना



Source link