आकाशीय बिजली गिरने से 14 साल की बच्ची की मौत: सिलवानी में घर के आंगन में झूला झूलते समय हादसा, 10 साल का भाई झुलसा – Raisen News

आकाशीय बिजली गिरने से 14 साल की बच्ची की मौत:  सिलवानी में घर के आंगन में झूला झूलते समय हादसा, 10 साल का भाई झुलसा – Raisen News



सिलवानी के ग्राम चौक मंगवा में रविवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय देवश्री कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। उसका 10 वर्षीय भाई बृजेंद्र कुशवाहा झुलस गया।

.

घटना उस वक्त हुई जब देवश्री अपने छोटे भाई बृजेंद्र के साथ घर के आंगन में झूला झूल रही थी। तभी अचानक तेज गरज और चमक के साथ बिजली गिरी, दोनों बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

कपड़े जल गए, शरीर पर निशान परिजन दौड़े तो देवश्री बेहोश मिली, बृजेंद्र झुलस चुका था। दोनों को तुरंत निजी वाहन से सिलवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने देवश्री को मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार, देवश्री के शरीर पर बिजली गिरने के स्पष्ट निशान थे और उसके कपड़े पूरी तरह जल चुके थे। बृजेंद्र की हालत गंभीर है, उसे रायसेन रेफर किया गया है।

इकलौती बेटी थी, परिवार में मातम देवश्री अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसके दो भाई हैं। इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में शोक का माहौल है।



Source link