Last Updated:
BJP MP politics : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा नेताओं को विवादित बयान न देने की सख्त हिदायत दी. डिप्टी सीएम देवड़ा और मंत्री विजय शाह के बयानों से पार्टी की किरकिरी हुई थी. अभ…और पढ़ें
पचमढ़ी में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया.
हाइलाइट्स
- अमित शाह ने भाजपा नेताओं को विवादित बयान न देने की हिदायत दी.
- गलती एक बार हो सकती है, लेकिन दोबारा नहीं: अमित शाह.
- भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन को सख्ती से लागू करने का संकेत दिया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पचमढ़ी में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में मंत्री, विधायक और सांसदों से दो टूक कहा है कि बेवजह और विवादित बयान नहीं होने चाहिए, एक बार गलती हो जाती है, लेकिन ध्यान रहे कि यह दोबारा नहीं होनी चाहिए. अमित शाह ने मध्य प्रदेश भाजपा को नसीहत दे दी है, उनका इशारा विवादित बयान देने वाले डिप्टी सीएम देवड़ा और कैबिनेट मंत्री विजय शाह के बयानों से जोड़ा जा रहा है. इससे भाजपा की देश भर मेंं किरकिरी हुई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई थी. विजय शाह के विवादित बयान पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया था और तब उन पर एफआईआर दर्ज हुई थी. इसके बाद विजय शाह सुप्रीम कोर्ट गए थे और वहां से उन्हें जो कड़ी टिप्पणी सुनने को मिली, उसके बाद उनका इस्तीफा तय माना जा रहा था. इस पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा उस घटनाक्रम को भूल नहीं सकती. वहीं, कांग्रेस ने पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग को सरकारी पिकनिक बताया है.
“वन नेशन, वन थॉट” को केवल वैचारिक सिद्धांत नहीं
पार्टी का यह रुख इस ओर भी इशारा करता है कि अब भाजपा इलेक्टोरल मैनेजमेंट से आगे बढ़कर पॉलिटिकल बिहेवियर मैनेजमेंट की ओर बढ़ रही है. आज की राजनीति में जन-प्रतिनिधि न सिर्फ वोट लेते हैं, बल्कि वो सोशल मीडिया, बयानबाज़ी और जन-संवाद से पार्टी की पहचान गढ़ते हैं. ऐसे में अगर नेता विचारधारा से हटकर बोलते हैं, तो उससे ब्रांड BJP को सीधी क्षति होती है. इस पूरे घटनाक्रम का विश्लेषण यह दर्शाता है कि भाजपा अब “वन नेशन, वन थॉट” को केवल वैचारिक सिद्धांत नहीं, व्यावहारिक दिशा के रूप में लागू करना चाहती है. अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी बताती है कि पचमढ़ी सिर्फ राज्य स्तरीय आयोजन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय स्तर का अनुशासनिक प्रयोग है.
भाजपा स्पष्ट संकेत दे रही है: या तो बदलिए, या हटिए
विजय शाह जैसे नेताओं का उदाहरण भी पार्टी की रणनीति को दर्शाता है-जो अब कर्रेक्टिव एक्शन लेने में हिचक नहीं रही. इससे उन नेताओं को भी संदेश गया है जो पार्टी के अनुशासन को हल्के में लेते हैं. भाजपा स्पष्ट संकेत दे रही है: या तो बदलिए, या हटिए. भविष्य की राजनीति में इस शिविर का असर गहरा होगा. यह देखा जाएगा कि क्या मध्य प्रदेश के भाजपा नेता अब जवाबदेही, मर्यादा और समन्वय के साथ आगे बढ़ते हैं? क्या अब बयानबाज़ी की जगह नीति और संवाद लेंगे? इस शिविर के बहाने भाजपा ने खुद को संगठनात्मक रूप से चुस्त, और वैचारिक रूप से स्पष्ट बनाने की कोशिश की है. यह एक साफ राजनीतिक संकेत है – संघटन में अनुशासन ही शक्ति है, और अब भाजपा उसे व्यवहार में बदलने को तैयार है.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें