बुरहानपुर के खकनार में आयोजित हुआ कोरकू जनजातीय सम्मेलन।
बुरहानपुर के खकनार स्थित सांई बाबा परिसर में वन विभाग ने कोरकू जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में बुरहानपुर के डीएफओ विद्याभूषण सिंह ने कोरकू समाज की सराहना की।
.
डीएफओ ने कहा कि कोरकू समाज हमेशा से वनों और वन्यप्राणियों का संरक्षण करता आया है। उन्होंने कभी जंगलों का दोहन नहीं किया। डीएफओ ने बताया कि बाहरी लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण से वनों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कोरकू समाज से वन विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया।
अलग-अलग योजनाओं की दी जानकारी सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कोरकू जनजाति को वन सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। वन अधिकारियों ने वनों से होने वाले लाभ, लघु वनोपज संग्रहण और विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कोरकू समुदाय के प्रतिनिधियों ने बाहरी अतिक्रमणकारियों से वन की सुरक्षा पर चर्चा की।
वन विभाग का सहयोग करने का संकल्प कार्यक्रम में उप वन मंडल अधिकारी अजय सागर, नेपानगर के अधिकारी और विभिन्न रेंज के रेंजर सहित 100 वन कर्मचारी उपस्थित थे। बुरहानपुर जिले से आए 500 से अधिक कोरकू समुदाय के लोगों ने अवैध अतिक्रमण और कटाई के खिलाफ एकजुट होकर वन विभाग का सहयोग करने का संकल्प लिया।