अब हर मिट्टी में उगेगा चंदन! जून-जुलाई के बीच सिर्फ 100 रुपए में लगाए पौधा, 12 साल में बन जाएंगे करोड़पति

अब हर मिट्टी में उगेगा चंदन! जून-जुलाई के बीच सिर्फ 100 रुपए में लगाए पौधा, 12 साल में बन जाएंगे करोड़पति


Last Updated:

Safed chandan ki kheti: छतरपुर के बुंदेलखंड क्षेत्र में सफेद चंदन की खेती मुनाफे का सौदा बन चुकी है. आस्था ग्रीन विलेज नर्सरी में 100 रुपए में पौधे मिलते हैं. जून से जुलाई के बीच सही समय होता है पौधे लगाने का.

हाइलाइट्स

  • सफेद चंदन की खेती छतरपुर में मुनाफे का सौदा है.
  • 100 रुपए में आस्था ग्रीन विलेज नर्सरी से पौधे मिलते हैं.
  • 12 साल में एक पौधा 4-5 लाख रुपए का हो सकता है.

Sandalwood. पौधे के बारे में सही जानकारी न होने की वज़ह से लोगों को लगता है कि चंदन का पेड़ सिर्फ दक्षिण भारत राज्य कर्नाटक में होता है. लेकिन, असल में कर्नाटक का ये पौधा किसी भी मिट्टी में तैयार कर सकते हैं. बशर्ते आपको लगाने का सही तरीका पता हो. जैसे चंदन का पेड़ लगाने के कितने दिन पहले गढ्ढे खोदना है, फिर कैसे उसमें खाद डालना है. बारिश के कितने पानी के बाद पौधा लगाना है.

आस्था ग्रीन विलेज नर्सरी मैनेजर राजू गौतम बताते हैं कि छतरपुर बुंदेलखंड में सफेद चंदन ही सफल है. लाल चंदन यहां सफल नहीं है. हालांकि, हमनें अपनी नर्सरी में लाल और पीला चंदन भी लगा रखा है लेकिन ये सिर्फ डेमो के लिए ही है. क्योंकि छतरपुर जिले में सिर्फ सफेद चंदन ही तैयार हो सकता है. लाल चंदन तैयार भी हो जाएगा तो उसमें सैंड नहीं आएगा. हमनें अभी तक 5300 सफेद चंदन के पौधे तैयार कर लिए हैं.

1 पौधे की कीमत 100 रुपए 
राजू गौतम बताते हैं कि हमारे यहां सफेद चंदन के पौधे तैयार किए जाते हैं. शुरुआत में हमारे पास इसका बीज नहीं था तो कर्नाटक से इसका बीज लाए थे. अब हम खुद ही सफेद चंदन की नर्सरी तैयार करते हैं. हमारे यहां 1 से लेकर 1 हजार सफेद चंदन के पौधे ले सकते हैं. 1 पौधे की कीमत 100 रुपए है. 500 पौधे लेते हैं तो 10 पर्सेंट डिस्काउंट मिल जाएगा.

सफेद चंदन लगाने का सही समय 
राजू बताते हैं कि चंदन के पौधे लगाने का उचित समय 15 जून से 15 जुलाई के बीच का है.  हालांकि, सितंबर तक भी लगा सकते हैं. लेकिन चंदन लगाने का सबसे अच्छा सीज़न यही होता है. 3 बारिश होने के बाद ही इसे लगाना चाहिए.
बारिश के पहले यानी गर्मी में 2 बाय 2 के गढ्ढे खोद लेना चाहिए. इन गढ्ढो में सूखा गोबर कंडा भर दें. इसके बाद इसमें आग डाल दें.

गढ्ढे में जितनी मिट्टी निकलती है उतनी ही मात्रा में सड़े गोबर की खाद डाल देना चाहिए. जैसे रेत सीमेंट को मिक्स करते हैं वैसे ही गोबर खाद और मिट्टी को गढ्ढे में ऊपर तक चढ़ा देना चाहिए. 3 बारिश के बाद मिट्टी धंस जाएगी. जिसके बाद आप पौधा लगा सकते हैं.

गड्ढे खोदने का सही समय 
राजू बताते हैं कि गड्ढे खोदने का सही समय अप्रैल माह होता है लेकिन जब तक बारिश नहीं हुई है तब भी 15 दिन पहले गढ्ढे खोद कर बताए गए गोबर खाद मिट्टी डालकर सितंबर माह में पौधे रोप सकते हैं. 12 साल बाद एक पौधा लगभग 4 से 5 लाख रुपए देता है. बशर्ते पौधे लगाने का सही तरीका अपनाएं.

शासन के मुताबिक चंदन लगाने का नियम
राजू बताते हैं कि चंदन पौधा जब 3 साल का हो जाता है तो पटवारी के यहां खसरा और बीमा पर पेड़ को दर्ज कराना पड़ता है. 3 साल तक तो यह नर्सरी की कैटेगरी में आता है.  जब चंदन का पौधा 12 साल का हो जाए तो अपनी तहसील के राजस्व विभाग में तहसीलदार के यहां आवेदन कर दें.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homeagriculture

अब हर मिट्टी में उगेगा चंदन! जून-जुलाई के बीच सिर्फ 100 रुपए में लगाए पौधा



Source link