जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: झारखंड में टीचर्स की 1,373 भर्ती; तमिलनाडु डाक विभाग में 202 वैकेंसी; UP PGT लिखित परीक्षा स्थगित हुई

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  झारखंड में टीचर्स की 1,373 भर्ती; तमिलनाडु डाक विभाग में 202 वैकेंसी; UP PGT लिखित परीक्षा स्थगित हुई


  • Hindi News
  • Career
  • 1,373 Teachers Recruited In Jharkhand; 202 Vacancies In Tamil Nadu Postal Department; UP PGT Written Exam Postponed

4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में सेकेंडरी टीचर के 1373 पदों पर भर्ती की और तमिलनाडु डाक विभाग में 202 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के 180वें अध्यक्ष की और टॉप स्टोरी में जानकारी UP PGT लिखित परीक्षा स्‍थगित होने की।

करेंट अफेयर्स

1. भारतीय मूल के डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला AMA के अध्यक्ष बने

11 जून को डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला को अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन यानी AMA का 180वां अध्यक्ष चुना गया।

डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला को बॉबी मुक्कमाला के नाम से भी जाना जाता है।

डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला को बॉबी मुक्कमाला के नाम से भी जाना जाता है।

  • AMA के 178 साल के इतिहास में पहली बार एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने संगठन की कमान संभाली है।
  • अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन, अमेरिका में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स को रिप्रजेंट करने वाली एक संस्था है।
  • इसके अलावा, AMA चिकित्सा क्षेत्र के लिए कोड ऑफ मेडिकल एथिक्स जैसे मानक स्थापित करती है।
  • डॉ. मुक्कमाला मिशिगन के फ्लिंट में एक ओटोलरींगोलॉजिस्ट यानी कान, नाक, और गला विशेषज्ञ हैं।
  • वे AMA के सब्सटेंस यूज एंड पेन केयर टास्क फोर्स के अध्यक्ष भी रहे हैं।

2. नई दिल्ली में ‘लोक संवर्धन पर्व’ की शुरुआत हुई

12 जून को नई दिल्ली के राजघाट पर ‘लोक संवर्धन पर्व’ की शुरुआत हुई।

केंद्रीय अल्पसंख्यक और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसका उद्घाटन किया।

केंद्रीय अल्पसंख्यक और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसका उद्घाटन किया।

  • कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य मंत्रालय की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।
  • इस कार्यक्रम की थीम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ है।
  • ये कार्यक्रम 15 जून 2025 तक चलेगा।
  • इसमें 162 अल्पसंख्यक समुदायों के कारीगरों द्वारा बनाए गए 70 से अधिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. झारखंड में टीचर के 1373 पदों पर भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC ने सेकेंडरी टीचर के 1373 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 18 जून से की जाएगी। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2025 तय की गई है। वहीं फॉर्म में करेक्शन के लिए 23 जून से 15 जुलाई तक का समय दिया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • बीएड, बीटेक, एमएड, एमएससी, एमसीए या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री।

सैलरी :

  • 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह।

एज लिमिट :

  • अधिकतम : 45 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल : 100 रुपए
  • एससी, एसटी : 50 रुपए

2. तमिलनाडु डाक विभाग में 202 पदों पर भर्ती

तमिलनाडु डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट समेत अन्य के 202 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के अंतर्गत पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री
  • कंप्यूटर नॉलेज जरूरी

एज लिमिट :

  • जारी नहीं

सैलरी :

  • पद के अनुसार 25,500- 81,100 रुपए प्रतिमाह।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. ‘SBI क्लर्क मेन्स 2025’ का रिजल्ट जारी

11 जून को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने ‘SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025’ का रिजल्ट जारी किया। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट PDF में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जो भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सिलेक्ट हुए हैं। SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा 10 और 12 अप्रैल को हुई थी।

2. UP PGT लिखित परीक्षा स्थगित हुई

11 जून को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC ने UP PGT लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। ये परीक्षा 18 और 19 जून 2025 को होने वाली थी। आयोग ने बताया है कि परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है।

आयोग ने एक नोटिस जारी कर UP PGT लिखित परीक्षा के पोस्टपोन करने की जानकारी दी।

आयोग ने एक नोटिस जारी कर UP PGT लिखित परीक्षा के पोस्टपोन करने की जानकारी दी।

UP PGT परीक्षा अब अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। आयोग नई परीक्षा तिथि की जानकारी अपनी वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देगा।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link