ये हैं 1.5 लाख के अंदर आने वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो देते हैं शानदार रेंज

ये हैं 1.5 लाख के अंदर आने वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो देते हैं शानदार रेंज


Last Updated:

अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए उपयोगी हो सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि कौन सी टॉप फाइव इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए किफायती हो सकती हैं जिसे खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है.

इलेक्ट्रिक स्कूटर चुनते समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है उसकी बैट्री कैपेसिटी और चार्जिंग कैपेसिटी. बढ़ती तकनीक के साथ अब कंपनियां हैवी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन दे रही हैं जो कम समय में स्कूटर को चार्ज कर सके.

s

भारत में ओला कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटर को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले लोगों की सबसे पहली पसंद हो रही है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 101 किलोमीटर प्रति घंटे की है.

s

वहीं इसकी बैटरी रेंज की बात करें तो कंपनी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक व्हीकल एक बार चार्ज करने पर 108 किलोमीटर से 176 किलोमीटर तक का रेंज प्रदान करती है. कीमत की बात करें तो अलग-अलग मॉडल की कीमत 99 हजार से शुरू होती है और 1 लाख से ऊपर तक जाती है.

s

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है हीरो की विडा V2. कंपनी ने इसे दो मॉडल में पेश किया है इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के बेस मॉडल में कंपनी ने 69 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी हुई है, जबकि इसके बैटरी की रेंज 94 किलोमीटर रखी गई है और इसकी कीमत 85 हजार से शुरू होती है.

s

वहीं इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 95 हजार से शुरू हो जाती है जिसमें कंपनी ने 85 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी हुई है और इसकी बैटरी रेंज 143 किलोमीटर बताई जा रही है.

s

वहीं तीसरे नंबर पर होंडा की Qc1 आती है, जिसमें कंपनी की तरफ से 80 किलोमीटर का बैटरी रेंज दिया गया है जिसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की होगी. वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की एक्स शोरूम कीमत 90 हजार रुपए से शुरू होती है.

s

टीवीएस कंपनी की  iQube भी एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऑप्शन हो सकता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट में डिमांड काफी अधिक है. कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की रेंज 150 किलोमीटर है. इसकी कीमत की बात करें तो यह स्कूटर 1.5 लाख रुपए की शुरुआती कीमत से शुरू होता है.

s

बजाज कंपनी की चेतक कम दाम में एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्टार्टिंग प्राइस लगभग 1.2 लाख से शुरू होती है. वहीं इसके बैटरी रेंज की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर लगभग 150 किलोमीटर तक का सफर आसानी से तय कर सकते हैं.

homeauto

ये हैं 1.5 लाख के अंदर आने वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो देते हैं शानदार रेंज



Source link