Accident Today In MP; Young man Dies, 2 Boy Injured as Bike-Trac Road Accident Today In Madhya Pradesh Bhopal | चलते ट्राॅले के नीचे आई बाइक; एक युवक की मौत, दो घायल, परिजन सड़क पर ही पड़े शव से लिपटकर रोने लगे

Accident Today In MP; Young man Dies, 2 Boy Injured as Bike-Trac Road Accident Today In Madhya Pradesh Bhopal | चलते ट्राॅले के नीचे आई बाइक; एक युवक की मौत, दो घायल, परिजन सड़क पर ही पड़े शव से लिपटकर रोने लगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Accident Today In MP; Young Man Dies, 2 Boy Injured As Bike Trac Road Accident Today In Madhya Pradesh Bhopal

भोपाल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन सड़क पर ही पड़े शव से लिपटकर रोने लगी।

  • होशंगाबाद रोड पर समरधा पुल के पास एक्सीटेंट हुआ
  • बाइक का हैंडल कंटेनर से टकराने के कारण घटना हुई

भोपाल के होशंगाबाद रोड पर समरधा पुल के पास बाइक सवार चलते ट्राॅले की चपेट में आ गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसे का कारण बाइक का हैंडल ट्राॅले से टकराना बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। यहां वे शव से लिपटकर रोने लगे। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्राॅले को जब्त कर लिया।

ट्राॅला मंडीदीप की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।

घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। मिसरोद पुलिस के अनुसार, मंडीदीप निवासी 30 वर्षीय सुनील अहिरवार पिता शिवचरण अहिरवार एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे वह दो युवकों के साथ भोपाल से मंडीदीप जा रहा था। समरधा पुल के पास उसके सामने से एक ट्राॅला निकला। इसी दौरान बाइक का हैंडल ट्रॉले से टकरा गया और बाइक समेत तीनों लोग ट्राॅले के नीचे आ गए। सुनील के सिर पर से ट्राॅले का पहिया निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर ट्रैफिक भी बाधित रहा, लेकिन बाद में ठीक हो गया।

पुलिस ने ट्राला जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया
एएसपी संजय साहू ने बताया कि घटना के बाद ट्राॅला (आरजे 47 जीए 1926) को जब्त कर लिया। ट्राॅले के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया है।

ट्रैफिक रहा प्रभावित

होशंगाबाद रोड पर सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण कई जगह ट्रैफिक को सिंगल लेन पर भी चलाया जा रहा है। समरधा के पास हुए हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित हो गया था। बताया जा रहा है कि ट्राॅले सड़क निर्माण के लिए ही माल ले जा रहा था।

0



Source link