Last Updated:
Driving License Online Process: परिवहन विभाग ने 57 में से 44 सेवाएं फेसलेस की हैं, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस भी शामिल है. लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन और AI टेस्ट की सुविधा है. ऐसे में अब आपको आरटीओ ऑफिस…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनाएं.
- लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करें.
- AI आधारित टेस्ट पास करने पर लर्निंग लाइसेंस मिलेगा.
लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया
कैसे होती है लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट
एआरटीओ पंकज सिंह बताते हैं कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद टेस्ट देना होगा. यह आप मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से कर सकते हैं. टेस्ट प्रक्रिया AI पर आधारित है. इस टेस्ट में कुछ सामान्य सवाल पूछे जाते हैं. ध्यान रहे सवाल का जवाब देते समय आपको इधर-उधर नहीं देखना है. इधर-उधर देखने पर और संतोषजनक जवाब न देने पर फेल कर दिया जाएगा.यदि आप संतोषजनक जवाब देते हैं और इधर-उधर नहीं देखते हैं तो आपको पास कर दिया जाएगा और कुछ ही समय में आपको लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा.
परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी आवेदन करना होता है. आवेदन करते समय, लर्निंग लाइसेंस की कॉपी और आधार कार्ड की आवश्यकता होती है. फिर फीस का भुगतान करके आपको ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुक करना होता है. स्लॉट बुक किए हुए दिन पर आरटीओ कार्यालय में जाकर वहां मौजूद RI के समक्ष ड्राइविंग टेस्ट देना होगा. टेस्ट के दरमियान देखा जाता है कि आप वाहन चला लेते हैं या नहीं. यदि आप बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो आपको सफल माना जाता है और परमानेंट लाइसेंस जारी कर दिया जाता है.
आवश्यक दस्तावेज
एआरटीओ पंकज सिंह बताते हैं कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए और उस आधार पर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए. इसके अलावा किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती. परमानेंट डीएल आवेदन के समय आधार कार्ड की प्रतिलिपि और लर्निंग लाइसेंस की प्रतिलिपि लगती है.