शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग: विदिशा में पंचायत सचिवों ने संयुक्त कलेक्टर को सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन – Vidisha News

शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग:  विदिशा में पंचायत सचिवों ने संयुक्त कलेक्टर को सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन – Vidisha News



विदिशा जिले के पंचायत सचिव सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने संयुक्त कलेक्टर शशि मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

.

जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि सचिव लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 की महापंचायत में कई घोषणाएं की थीं, लेकिन कुछ ही पूरी हो पाई हैं।”

ये हैं प्रमुख मांगे

  • शासकीय कर्मचारी का दर्जा देना
  • समयमान वेतनमान लागू करना
  • अनुकंपा नियुक्तियों के बचे पद भरना
  • 5 लाख का दुर्घटना बीमा और आयुष्मान कार्ड सुविधा
  • सेवा समाप्ति के बाद ग्रेच्युटी और अर्जित अवकाश का नगदीकरण
  • 2500 रुपए प्रतिमाह विशेष यात्रा भत्ता
  • गृहभाड़ा भत्ता और ग्लोबल बजट से वेतन भुगतान

आंदोलन की चेतावनी सचिवों ने साफ किया कि अगर मांगे पूरी नहीं होतीं तो वे प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे।



Source link