सतना में प्री-मानसून की गतिविधियां जारी हैं। सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। ये 3 डिग्री की गिरावट दर्शाता है। न्यूनतम तापमान में भी डेढ़ डिग्री
.
चालू माह में 1 जून से अब तक सतना जिले में औसतन एक इंच बारिश हुई है। नागौद में सबसे अधिक ढाई इंच बारिश दर्ज की गई। रघुराजनगर में 2 इंच और सोहावल में 1 इंच बारिश हुई। रामपुर बघेलान, जसो, उचेहरा और बिरसिंहपुर में आधा इंच से कम बारिश हुई। बरौधा में अभी तक कोई बारिश नहीं हुई है।
5 घंटे बंद रही बिजली बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की ट्रिपिंग होती रही। बगहा पतेरी, आरआरडब्ल्यू और प्रेमनगर समेत कई 11 केवी फीडरों में बार-बार बिजली गुल हुई। माधवगढ़ में दोपहर से शाम 8 बजे तक करीब 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।