कुबेरेश्वर धाम में धूमधाम से मना पंडित मिश्रा का जन्मदिन: लखबीर सिंह लक्खा ने भक्ति रस में डुबोया; श्रद्धालुओं ने की आतिशबाजी – Sehore News

कुबेरेश्वर धाम में धूमधाम से मना पंडित मिश्रा का जन्मदिन:  लखबीर सिंह लक्खा ने भक्ति रस में डुबोया; श्रद्धालुओं ने की आतिशबाजी – Sehore News



सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का जन्मदिन विशेष आयोजन के साथ मनाया गया। धाम में लगे पंडाल में दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया था।

.

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने भजन संध्या में प्रस्तुति दी। उनकी भक्तिमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। विठलेश सेवा समिति के पंडित समीर शुक्ला ने बताया कि रविवार देर रात पंडित मिश्रा के पोस्ट ऑफिस स्थित निवास पर आतिशबाजी की गई।

श्रद्धालुओं के लिए यातायात सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई सोमवार सुबह पंडित मिश्रा ने कुबेरेश्वर धाम में आरती की। श्रद्धालुओं के लिए भोजनशाला में आलू-छोले, रोटी, नुक्ति, मिक्चर और गुलाब जामुन का प्रसाद वितरण किया गया। समिति और प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए यातायात सहित अन्य व्यवस्थाएं की।

देशभर में हुए आयोजन पंडित मिश्रा का जन्मदिन पूरे देश में मनाया गया। महाराष्ट्र के जलगांव-मालेगांव में रक्तदान शिविर लगा। जमशेदपुर में भंडारे का आयोजन हुआ। सालासर मंदिर में भोग लगाया गया। अन्य प्रांतों में पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।



Source link