इंदौर में 24 घंटे में 8 कोरोना पॉजिटिव मिले: नए मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, सभी होमआइसोलेट; एक्टिव केस बढ़कर 72 हुई – Indore News

इंदौर में 24 घंटे में 8 कोरोना पॉजिटिव मिले:  नए मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, सभी होमआइसोलेट; एक्टिव केस बढ़कर 72 हुई – Indore News



इंदौर में मंगलवार को 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से किसी की भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। इस साल अब तक कुल 130 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 120 मरीज इंदौर के ही हैं। अभी 72 मरीज एक्टिव हैं। ये सभी होम आइसोलेशन में हैं। तीन म

.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव हसानी ने बताया कि मंगलवार को जो 8 मरीज मिले हैं, उनमें हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। चिंता जैसी स्थिति नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की हिदायत दी गई है।

शहर में कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था अभी भी जारी है। एमवाय अस्पताल और एमआरटी में सरकारी स्तर पर नि:शुल्क कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा प्री-अप्रूव्ड निजी लैब्स में भी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है।

इंदौर में इस साल तीन मरीजों की मौत

इंदौर में इस साल तीन कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हुई है। इनमें एक 72 वर्षीय महिला किडनी और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थी। इसके अलावा एक खरगोन और एक रतलाम की महिला की मौत हुई है। इन्हें भी दूसरी बीमारियां थी।



Source link