पेंच टाइगर रिजर्व के 112 गांवों में 39 मेडिकल कैंप: तीन हजार 145 मरीजों को मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं – Seoni News

पेंच टाइगर रिजर्व के 112 गांवों में 39 मेडिकल कैंप:  तीन हजार 145 मरीजों को मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं – Seoni News


पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में स्थित दुर्गम वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। रिजर्व के बफर क्षेत्र में 107 और बाहरी क्षेत्र में 23 गांव स्थित हैं। ये सभी गांव ईको विकास समितियों के माध्यम से पेंच टा

.

पेंच नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह के अनुसार स्वास्थ्य कार्यक्रम का पहला चरण दिसंबर और जनवरी में पूरा हुआ। इस दौरान 112 गांवों में 39 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 3,145 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं।

मई के अंतिम सप्ताह से कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रारंभ हुआ है। पहले चरण के अनुभवों के आधार पर इसमें सुधार किए गए हैं। प्रत्येक शिविर में एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। ग्रामीणों को शिविर तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी न तय करनी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

दूसरे चरण में अब तक 27 गांवों के लिए 14 शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में 1,076 मरीजों का इलाज किया गया है। महिला डॉक्टरों की उपस्थिति से महिला मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। पहले चरण में प्रति गांव औसतन 28 मरीजों ने इलाज कराया था। दूसरे चरण में यह संख्या बढ़कर 39 हो गई है।



Source link