Last Updated:
अर्जेंटीना ने रविवार को फ्रांस को हराकर फुटबॉल विश्व कप का अपना तीसरा खिताब जीता. वहीं अर्जेंटीना की जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर अर्जेंटीना की टीम को बधाई दी. साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के खेल कौशल की भी तारीफ…और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फीफा वर्ल्ड कप जीतने पर अर्जेंटीना की टीम को ट्वीट कर बधाई दी.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अर्जेंटीना को विश्व कप जीतने पर बधाई दी और कहा कि फाइनल मुकाबले को फुटबॉल के सबसे रोमांचक मैचों में से एक के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना और मेस्सी के करोड़ों भारतीय प्रशंसक इस शानदार जीत से खुश हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘इसे सबसे रोमांचक फुटबॉल मैचों में से एक के रूप में याद किया जाएगा. अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप चैंपियन बनने पर बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. अर्जेंटीना और मेस्सी के लाखों भारतीय प्रशंसक इस शानदार जीत पर खुशी मना रहे हैं.’
उन्होंने ट्विटर कर कहा, ‘मेसी का शानदार खेल जो लाखों प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरा और एमबाप्पे ने शानदार वापसी के लिए फ्रांस को प्रेरित कर ध्यान खींचा.’ राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘कितना सुंदर खेल! रोमांचक जीत के लिए अर्जेंटीना को बधाई. अच्छा खेले फ्रांस. मेसी और एमबाप्पे दोनों सच्चे चैंपियन की तरह खेले.’
लियोनेल मेस्सी ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता जबकि सर्वाधिक गोल करने वाले फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे को गोल्डन बूट मिला. पहले मैच में सउदी अरब के हाथों मिली हार के बाद से शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाने वाले और फाइनल में दो गोल करने वाले मेस्सी गोल्डन बॉल के हकदार बने. (इनपुट भाषा से)
Right now I am working on home page. Prior to this, I have worked on National, Hyperlocal, Entertainment, Feature Desk and Astrology Desk.
Right now I am working on home page. Prior to this, I have worked on National, Hyperlocal, Entertainment, Feature Desk and Astrology Desk.