बारिश में कपड़े सुखाने के 5 आसान टिप्स, तीसरे वाले से गीली शर्ट या टी-शर्ट झट से सूखेगी, नहीं आएगी बदबू

बारिश में कपड़े सुखाने के 5 आसान टिप्स, तीसरे वाले से गीली शर्ट या टी-शर्ट झट से सूखेगी, नहीं आएगी बदबू

Last Updated:

Tips and Tricks: बारिश में गिले कपड़े ठीक से सूखते नहीं हैं. फिर नमी से बदबू आती है. लेकिन, आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं जो बेहद काम के हैं.

बारिश का मौसम आते ही गीले कपड़ों को सुखाना सबसे मुश्किल काम हो जाता है. पूरे दिन छत या बालकनी में डालने के बाद भी कपड़े आधे गीले रह जाते हैं और उनमें से बदबू आने लगती है. ऐसे में गीले कपड़े सुखाने के कुछ आसान घरेलू उपाय आपके बहुत काम आ सकते हैं.

Monsoon clothes drying tips, How to dry clothes in rainy season, Clothes drying hacks during monsoon, Monsoon laundry solutions, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

खरगोन की हाउस एक्सपर्ट वैष्णवी मालवीया बताती हैं कि एक साथ कई कपड़े टांगने की बजाय, उन्हें जितना हो सके उतना अलग-अलग लटकाएं. इससे हवा हर कपड़े के अंदर तक पहुंचती है और वो जल्दी सूखते हैं. अगर हैंगर या कपड़े सुखाने वाली रैक है तो उसका इस्तेमाल जरूर करें.

Monsoon clothes drying tips, How to dry clothes in rainy season, Clothes drying hacks during monsoon, Monsoon laundry solutions, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

अगर कपड़े ज्यादा गीले नहीं हैं, तो हेयर ड्रायर एकदम फायदेमंद हो सकता है. कॉलर, आस्तीन जैसे हिस्सों को खासतौर पर सुखाने के लिए इसका इस्तेमाल करें. ड्रायर की गर्म हवा से कपड़े मिनटों में सूख सकते हैं.

Monsoon clothes drying tips, How to dry clothes in rainy season, Clothes drying hacks during monsoon, Monsoon laundry solutions, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

गीले कपड़े को सूखे तौलिए में लपेटें और ऊपर से हल्की गर्म इस्त्री चलाएं. तौलिया नमी सोख लेता है और कपड़ा जल्दी सूख जाता है. यह तरीका शर्ट, टीशर्ट और पतले कपड़ों के लिए बहुत असरदार है.

Monsoon clothes drying tips, How to dry clothes in rainy season, Clothes drying hacks during monsoon, Monsoon laundry solutions, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

अगर घर में हवा का सही इंतजाम नहीं है तो कपड़े पंखे के ठीक नीचे सुखाएं. स्टैंड का इस्तेमाल करें ताकि हवा सभी तरफ से लगे. अगर आपके पास एग्जॉस्ट फैन है तो उसे भी ऑन रखें.

Monsoon clothes drying tips, How to dry clothes in rainy season, Clothes drying hacks during monsoon, Monsoon laundry solutions, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

डीह्यूमिडिफायर या रूम हीटर का इस्तेमाल भी बारिश में कपड़े सुखाने के लिए किया जा सकता है. हालांकि, ये उपाय थोड़ा खर्चीला है, लेकिन जरूरत पर इनका सहारा लिया जा सकता है.

बारिश में गिले कपड़े सुखाने के घरेलू टिप्स, मानसून में कपड़े कैसे सुखाएं, बरसात में कपड़े सुखाने के तरीके, घर पर कपड़े जल्दी सुखाने के उपाय, कपड़े से बदबू हटाने के देसी उपाय

सुबह के वक्त जब थोड़ी धूप निकलती है या मौसम खुला होता है, उस समय कपड़े धोएं. इससे आपको दिनभर कपड़े सुखाने का टाइम मिल जाएगा और बदबू की परेशानी नहीं होगी.

homelifestyle

बारिश में कपड़े सुखाने के 5 टिप्स, ऐसे गीली शर्ट या टी-शर्ट तुरंत सूखेगी

Source link