शाजापुर में मोहर्रम कमेटी के नए पदाधिकारियों का चयन मंगलवार रात 10 बजे करीब वारसी कॉलोनी में हुई बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। शब्बीर बाबूजी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इमरान खरखरे को कमेटी का अध्यक्ष और अकरम ठेकेदार को खजांची नियुक्त किया गय
.
समाजजनों ने फूलमालाओं से इमरान खरखरे का स्वागत किया। इमरान वर्षों से मोहर्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे मिलनसार स्वभाव और संगठन क्षमता के लिए जाने जाते हैं। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने एकमत होकर उन्हें समर्थन दिया।
बैठक में शेख शमीम, हनीफ, सलीम ठेकेदार, सफदर अली, मिर्जा सोहराब बैग समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने कहा कि इमरान का नेतृत्व मोहर्रम कमेटी को मजबूती देगा। समाज को उम्मीद है कि इनकी अगुवाई में मोहर्रम सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा।
शाजापुर में मोहर्रम का पर्व 27 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा। इस दस दिवसीय आयोजन में कई जिलों से हजारों श्रद्धालु ऐतिहासिक बड़े साहब बाबा के दर्शन के लिए आएंगे।