Last Updated:
FIFA World Cup 2022 में शनिवार देर रात अर्जेंटीना और मैक्सिको के बीच लुसैल स्टेडियम में मैच खेला जाना है. उससे पहले ही स्टेडियम के पास एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई. कुछ देर के लिए तो इससे अफरातफरी मच गई. ह…और पढ़ें
FIFA World Cup: अर्जेंटीना-मैक्सिको मैच से पहले स्टेडियम के पास लगी भीषण आग. (PC-Russian market twitter)
नई दिल्ली. कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. अभी टूर्नामेंट शुरू हुए हफ्ता भर भी नहीं बीता है और कई उलटफेर देखने को मिल गए हैं. इस बीच, वहां के एक शहर लुसैल, जहां फीफा विश्व कप का मैच खेले जा रहे हैं, वहां के केताफेन आइलैंड के पास नए बने फैन विलेज में आग लग गई. यहां शनिवार देर रात अर्जेंटीना और मेक्सिको के बीच मैच खेला जाना है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, यह आग नए बसाए गए लुसैल शहर की एक निर्माणाधीन इमारत में दोपहर में लग गई थी. जैसे ही स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी लगी, फायर फायटर मौके पर पहुंच गए और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं हैं.
कतर की इंटीरियर मिनिस्ट्री ने यह जानकारी दी कि आग जिस निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी है, लुसैल स्टेडियम से उसकी दूर करीब 3.5 किलोमीटर है. यह कतर का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम है और इसकी दर्शक क्षमता करीब 80 हजार है. यह पूरा शहर नया बसाया गया है. हालांकि, आग लगने के बाद आसमान में काफी देर तक धुएं का गुबार छाया रहा, जो सेंट्रल दोहा के बाजार से साफ नजर आ रहा था. कुछ देर के लिए जब धुआं फैन विलेज की तरफ बढ़ता दिखा तो अफरातफरी का माहौल हो गया था. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की समझाइश के बाद कि आग बड़ी नहीं है. लोग समझ आए और शांत हो गए. लुसैल टूर्नामेंट के दौरान कई मैचों की मेजबानी कर रहा है. शनिवार को देर रात यहीं पर अर्जेंटीना की टक्कर मैक्सिको से होनी है.
A massive fire has broken out in the #WorldCup city of Lusail in Qatar, as per users videos. Footage shows thick black smoke rising near the fan village Qetaifan Island North pic.twitter.com/YpQ6a1M6gH
— Russian Market (@runews) November 26, 2022