Last Updated:
Benefits of Jamun: देशभर में मानसून की दस्तक हो चुकी है, तो वहीं एक काले फल की डिमांड भी तेजी से मार्केट में देखने को मिल रहा है. यह फल लीवर हेल्थ के लिए रामबाण है और त्वचा में निखार लाने से लेकर पेट की समस्या…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- जामुन लीवर हेल्थ के लिए रामबाण है.
- जामुन गलती से खाए बालों को गला देता है.
- भोपाल में जामुन 60-70 रुपए किलो बिक रहा है.
भोपाल. देशभर में मानसून अपनी दस्तक दे रहा है. इसी बीच एक ऐसा फल भी खूब डिमांड में है, जिसको सुपरफूड कहा जाता है. इस फल की इतनी खासियत है की अगर आप रोज इसको खा लें, तो ये आपके बॉडी पर रामबाण का असर करेगा.
गलती से खाया बाल, जामुन से गलेगा
जामुन के कई फायदे बताये जाते हैं, पर सबसे बड़ा इसका लाभ, जो काफी कम लोगों को पता है की जामुन फल में इतनी छमता है की अगर आपने गलती से इंसानी बाल खा लिया है, तो डरने की बात नहीं है. जामुन जो जून से लेकर जुलाई तक फलता है. यह बालों तक को गला देता है.
राजधानी भोपाल में जामुन की डिमांड हाल के कुछ दिनों में खूब बढ़ी है. जामुन बारिश के सीजन में ही अपनी एंट्री मारता है. इसके दाम की बात करें, तो भोपाल में यह फल अभी 60 से 70 रुपए किलो बिक रहा है. जामुन को लेकर Local18 पर फल के जानकार बीपी पाण्डेय कहते हैं कि, यह फल त्वचा में निखार से लेकर लिवर से जुड़ी कई प्रॉब्लम में काफी असरदार है.
जामुन की गुठलियां भी असरदार
कई फलों में गुठलियां किसी काम नही आती हैं पर जामुन के फल की, तो गुठलियां भी दवाई का काम करती हैं. आप जामुन खाने के बाद इनकी गुठलियों को दो-तीन दिन सुखाने के बाद इसको पीसकर पेट से जुड़ी समस्याओं में खा सकते हैं. जामुन को सुपरफ्रूट इसकी कई खास चीजें बनाती है. काले रंग का यह फल अपने कई औषधियां गुणों के लिए जाना जाता है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.