- Hindi News
- Local
- Mp
- 7 Members Of Family Tied Hands And Feet In Fatehgarh, Then Robbed The Chief By Robbing Him Of 6 Lakh Jewels
गुना2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गुना में डकैती के बाद बदमाशों ने सामान को इधर-उधर बिखेर दिया और चले गए।
- डकैती डालने के लिए 14 बदमाश बाइक से आए थे
- पुलिस अब किसी का सुराग नहीं लगा सकी है
गुना जिले के फतेहगढ़ और कैंट क्षेत्र में बदमाशों की सक्रियता से लोगों में चिंता बढ़ गई है। इस दौरान दो वारदात सामने आई हैं। पहली वारदात फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करोला में हुई। इस गांव में रहने वाले रामभरोस धाकड़ के घर में बदमाश घुसे और परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती की। वहीं कैंट क्षेत्र के कालापाठा में भी घरों से बाहर रखी बाइक को बदमाश उठाने आए, लेकिन एक युवक की सक्रियता से यह भाग निकले। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मुखिया को कट्टा अड़ाकर लेकर गए लाखों के जेवर
जिले के फतेहगढ़ में कलोरा निवासी रामभरोसा धाकड़ के घर में शुक्रवार-शनिवार रात बदमाश घुसे। घर में सो रहे सभी 7 सदस्यों को जगाया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। वहीं, रामभरोसे को बदमाशों ने कट्टा अड़ा दिया। इसके बाद उनसे कहा कि बताएं कहां पर माल रखा है। अलमारी का ताला खुलवाया और जेवर, नकदी ले भागे। लूटे गए माल की कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। बदमाशों की संख्या 14 थी, यह सभी बाइक से फरार हो गए। फरियादी ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार को जानकारी दी तो उन्होंने एक रास्ते पर ट्रैक्टर खड़े कर रास्ता रोकने की कोशिश की थी, लेकिन बदमाश दूसरे रास्ते से भाग निकले।
कैंट थाना क्षेत्र में बाइक उठाने आए, लेकिन एक युवक ने हिम्मत दिखाई भाग गए
बदमाश कैंट क्षेत्र के कालापाठा में रामकृष्ण कुशवाह के बगीचे के पास भी वारदात हुई। कुछ बदमाश अचानक आए और घर से बाहर रखीं बाइक को उठाकर ले जाने लगे। इसी दौरान एक यहां रहने वाला युवक जावेद खान उठा और वह बदमाशों को ललकारते हुए पीछे पड़ा तो यह बाइक छोड़कर भाग निकले।
0