विक्रम विश्वविद्यालय में करियर मार्गदर्शन शिविर: 19-20 जून को विद्यार्थियों से कुलगुरु करेंगे संवाद, प्राचार्य समागम भी होगा – Ujjain News

विक्रम विश्वविद्यालय में करियर मार्गदर्शन शिविर:  19-20 जून को विद्यार्थियों से कुलगुरु करेंगे संवाद, प्राचार्य समागम भी होगा – Ujjain News



विक्रम विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए 19 और 20 जून को करियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्कूल ऑफ स्टडीज इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के स्कूली छात्रों को कोर्स की जानकारी दी जाएगी।

.

कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. संदीप तिवारी के अनुसार, 19 जून को सुबह 11 बजे प्राचार्य समागम और विद्यार्थी-कुलगुरु संवाद होगा। इसमें उज्जैन जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

कुलगुरु प्रो. भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन और उनके हित की जानकारी देना शिक्षकों का प्राथमिक दायित्व है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की सभी शंकाओं का समाधान करेगा। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं।



Source link