अशोकनगर कलेक्ट्रेट कार्यालय में बुधवार को लोधी समाज के लोग एकत्र हुए। समाज के एक युवक ने आरोप लगाया कि उसे बेरहमी से पीटा गया, निर्वस्त्र किया गया और गंदगी खिलाई गई। युवक का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह आत्महत्या कर लेगा।
.
पीड़ित गजराज लोधी निवासी बरवाय मूढरा (थाना मुंगावली) ने बताया कि अप्रैल 2025 में जब वह सब्जी और राशन लेकर गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में विकास यादव, सत्यम यादव, शुभम यादव, गौरव यादव और अंकित यादव ने उसे रोक लिया।
‘घर ले जाकर निर्वस्त्र किया और गंदगी खिलाई’ गजराज ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जबरन अपने घर ले जाकर निर्वस्त्र कर पीटा। उसके ऊपर गर्म पानी और फिज का पानी डाला गया। बेलन से रोटी जबरन खिलाई गई। गजराज का कहना है कि राजन ने उसके हाथ पकड़े और विकास ने उसे गंदगी (मल) खिलाई।
‘कच्ची शराब डाली, करेच की फली लगाई, जान से मारने की धमकी मिली’ गजराज के मुताबिक, आरोपियों ने उसके ऊपर कच्ची शराब डाली और करेच की फली लगाई। बाद में डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसे तीन दिन तक रखा गया। युवक ने यह भी कहा कि उसे बंदूक दिखाकर धमकाया गया।
गजराज ने कहा कि जान से मारने की धमकी के बाद वह इंदौर चला गया था। अब वह अपने भाई रघुराज और मां के साथ न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो आत्महत्या कर लेंगे।
जनसुनवाई खुद पर पैट्रोल डालने का प्रयास किया था
बता दें कि बीते मंगलवार को पीड़िता का भाई रघुराज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में शिकायत करने आया था। जहां पर उसने खुद पर पैट्रोल डालने का प्रयास किया। उस समय वह वापस चला गया था लेकिन कुछ दिन बाद उसका एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह कह रहा था कि जो उनसे मल खिलाने की शिकायत की है वह झूठी की थी उस समय उसने किसी के दबाव में ना करके कहना स्वीकार किया था।
युवक रघुराज ने बताया कि उसके ही समाज के राजेश लोधी और रवींद्र लोधी ने उसे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बुलाया था। मुंगावली मंडी के पास उन्होंने उसकी कनपटी पर बंदूक रख दी और दबाव बनाकर उसका वीडियो बना लिया। उससे कहा कि तुम्हारी बात कोई नहीं सुनेगा।